CSK के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने MS Dhoni, कोच ने बताया टीम के दिल की धड़कन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 17 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14 वें सीजन का खेल जारी है। इस लीग के 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें CSK ने बाजी मारी और 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर लिया। 

इसी जीत के साथ ही अब चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले स्थान पर काबिज है। मैच में जीत हासिल करने के साथ-साथ शुक्रवार को मैदान पर उतरते ही एम एस धोने ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 

पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। इस मौके पर टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और CSK के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन में एम एस धोनी की जमकर तारीफ की है  और उन्हें टीम के दिल की धड़कन बताया है।

‘फ्रेंचाइजी के प्रति उनका रवैया काबिल-ए-तारीफ’

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस मौके पर महेंद्र सिहं धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की दिल की धड़कन बताया है। उन्होंने कहा कि 200 मैच खेलने के बाद भी खेल और फेंचाइजी के प्रति उनका रवैया काबिल-ए-तारीफ है। 

फ्लेमिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फ्रैंचाइजी इस दौरान विकसित हुई और इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भी इसके साथ बड़े हुए हैं। तो यह एक बहुत अच्छा रिश्ता और मजेदार बात हैं।’ धोनी को चेन्नई की धड़कन बताते हुए फ्लेमिंग ने कहा, ‘वह चेन्नई सुपर किंग्स की धड़कन है, इस बात में कोई संदेह नहीं। चाहे वह उनका प्रदर्शन हो, निर्देश हो या फिर कप्तानी, उनके बारे में बात करते हुए आपके पास शब्द नहीं होते।‘

वॉटसन ने की दिल खोलकर तारीफ

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एम एस धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मैच खेलने के लिए बेस्ट ऑफ लक एमएस। आप टीम की धड़कन हैं और खेल के सबसे महान कप्तानों में शुमार हैं।‘

बता दें, एम एस धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने 200 में से 199 मैचों में चेन्नई की कमान संभाली है। 2012 में चैंपियंस लीग में यॉर्कशर के खिलाफ एक मैच में वह कप्तान नहीं थे। अपनी कप्तानी में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार IPL चैंपियन बनाया है और टीम 2 बार चैंपियंस लीग जीतने में सफल रही है। इंडियन टीम से रिटायरमेंट के बाद भी वह चेन्न सुपर किंग्स की पहली पसंद बने हुए हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds