कूपर फैमिली को फिर लगा सदमा, ऋषि कपूर के भाई ने दुनिया को कहा अलविदा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 09 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बॉलीवुड के दिवंगत मशहूर एक्टर ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। राजीव कपूर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

हार्ट अटैक से हुआ निधन

मिली जानकारी के अनुसार चेम्बूर स्थित अपने घर पर राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद जल्दबाजी में उनको इनलैक्स अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने किया कंफर्म

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘रेस्ट इन पीस।’ बताया जा रहा है कि राजीव कपूर ने करीब एक बजे आखिरी सांस लीं।

वहीं रणधीर कपूर ने राजीव कपूर के निधन पर कहा- ‘मैनें अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ये संभव नहीं हो पाया।’

राजीव कपूर के निधन से जहां कपूर फैमिली को बड़ा झटका लगा ही। साथ में बॉलीवुड में भी शोक की लहर छा गई। कई बॉलीवुड सितारे राजीव कपूर के निधन पर दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि एक साल में कपूर फैमिली को ये दूसरा बड़ा झटका लगा है। बीते साल ही 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हुआ था। लंबे समय तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

राजीव कपूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। 1983 में राजीव ने ‘एक जान हैं हम’ से बॉलीवुड में एक्टिंग में डेब्यू किया। वो ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म से ही राजीव को पहचान मिली थीं। इसके बाद उन्होनें आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस जैसे फिल्मों में भी काम किया। राजीव ने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन भी किया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds