सिनेमा लवर्स हो जाएं तैयार! 2 दिनों में 7 बड़ी फिल्मों की Release Date हो गई अनाउंस, जल्दी से कर लें नोट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 26 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

महामारी कोरोना वायरस का काफी ज्यादा असर मनोरंजन जगत पर पड़ा। अब तक पूरी तरह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जिंदगी पटरी पर नहीं लौट सकी है। 2 सालों से थिएटर का मजा भी काफी ज्यादा फीका हुआ। इन 2 सालों में गिनी चुनी ही फिल्में थिएटर में पहुंच पाई हैं। हालांकि एक हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगी। अधिकतर राज्यों में थिएटर री ओपन हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में भी 22 अक्टूबर से इन्हें खोलने की प्लानिंग हैं। 

अनाउंस हुई कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट 

ऐसे में मेकर्स अब फिर से OTT की जगह फिल्में रिलीज करने के लिए थिएटर्स का रूख करने को तैयार हो गईं। अगले कुछ महीनों में कई बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज होने की उम्मीदें हैं। बीते दो दिनों में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। जिसमें अक्षय की सूर्यवंशी से लेकर आमिर की लाल सिंह चड्ढा के साथ यशराज की भी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। अगर सबकुछ सामान्य रहता है, तो ये सभी फिल्में अनाउंस की गई डेट पर ही रिलीज होगीं और एक बार फिर से सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाती हुई नजर आएंगी। कौन-सी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं…

दिवाली पर आएगी सूर्यवंशी 

सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की। अगर मार्च 2020 में कोरोना नहीं आया होता, तो ये फिल्म तब ही रिलीज हो जाती। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कोरोना की वजह से सूर्यवंशी की रिलीज डेट कई बार टलीं। मेकर्स इसे थिएटर्स में ही रिलीज करने पर अड़े थे। अब सूर्यवंशी को नई रिलीज डेट मिल गई है और ये मूवी इस साल दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर आने वाली है। इसकी अनाउंसमेंट की जा चुकी है। फिल्म का ट्रेलर तो बहुत पहले ही आ गया था। अब अगर सबकुछ ठीक रहा, तो दिवाली 2021 पर सूर्यवंशी देखने के लिए तैयार हो जाइए। 

यशराज की 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने

सूर्यवंशी के अलावा यशराज की भी 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आज यानी रविवार को अनाउंस हुई है। इसमें बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा शामिल हैं। बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट 19 नवंबर अनाउंस की गई। ये मूवी इस तारीख को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में लीड रोल में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। 

बात अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज की करें तो ये फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होने जा रही है। पृथ्वीराज की रिलीज डेट 21 जनवरी 2022 तय की गई है। मूवी में संजय दत्त और सोनू सूद भी नजर आएंगे। ये फिल्म पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक है। इसके अलावा तीसरी फिल्म है रणवीर सिंह स्टारर जयेशभाई जोरदार। जिसमें रणवीर एक गुजराती लड़के के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट 25 फरवरी 2022 तय की गई है। 

इसके अलावा रणबीर कूपर, वाणी कपूर और संजय दत्त की ‘शमशेरा’ की रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। यशराज की ये फिल्म भी अगले साल ही आएगी। 18 मार्च 2022 को शमशेरा रिलीज होने जा रही है। 

वेलेंटाइन 2022 पर ये फिल्म होगी रिलीज 

इन सबके अलावा आमिर खान और करीना कपूर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की भी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कुछ देर पहले ही हुई है। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज करने जा रहे हैं। यानी 2022 के वेलेंटाइन डे के मौके पर लाल सिंह चड्ढा रिलीज होगीं। 

83 की रिलीज डेट भी नोट कर लें…

वहीं एक और फिल्म है, जिसका इंतेजार लंबे वक्त से फैंस कर रहे थे। ये मूवी है रणवीर सिंह की 83। पिछले डेढ़ सालों से ये मूवी भी रिलीज होने का इंतेजार कर रही है। अब फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई। 83 इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। ये फिल्म 83 वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds