भारत में जल्द आ रहा Redmi का एक और धांसू फोन, 108MP होगा कैमरा, इतनी होगी कीमत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 14 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Xiaomi का एक नया और शानदार स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। Redmi Note 11S की जल्द ही इंडिया में एंट्री होगी। Redmi india ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर रिलीज किया है। Redmi Note 11S को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर मॉडल नंबर 2201117SG के साथ भी लिस्ट किया गया है। ये स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इसकी लॉन्चिंग डेट क्या होगी, Xiaomi की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई ऐलान नहीं किया। 

Redmi की ये सीरीज पिछले साल चीन में लॉन्च हुई थी। इसके तहत कंपनी ने 3 स्मार्टफोन्स Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ लॉन्च किए थे। हालांकि भारत में इस स्मार्टफोन को Redmi Note 11s नाम से लाया जाएगा। सीरीज के तहत Redmi Note 11s के तीन मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। 

बात स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो इसमें 6.67 इंच डिस्प्ले जा सकते है। फोन में 120Hz एमोलेड डिस्प्ले होगा। साथ ही फोन को  360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 920 चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है। 

Redmi Note 11s 4 GB, 6 GB और 8 GB LPDDR4X रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसकी बैटरी 5,160 mAh की होगी। फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। 

अब आते है इसके कैमरे पर। Redmi Note 11s स्मार्टफोन में एक 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का OV02A मैक्रो लेंस भी मिल सकता है। कीमत की बात करें तो इस मॉडल की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये हो सकती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds