RCB vs KKR Eliminator: जब-जब आमने-सामने आए कोलकाता और बैंगलोर, जानिए कौन किस पर पड़ा हावी?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

IPL 2021 का ताज किसके सिर पर सजेगा, ये कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा। क्योंकि क्रिकेट के महाकुंभ के प्लेऑफ की शुरूआत हो चुकी है। बीती रात IPL 14 का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देकर फाइनल की टिकट पक्की कर ली। 

कोलकाता-बैंगलोर के बीच बड़ा मुकाबला

वहीं आज IPL 2021 का एलमिनिटेर मैच खेला जाएगा। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने होगी कोलकाता नाइट राइडर्स। इस मैच में दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है। क्योंकि इस मैच में जो भी टीम हारेगी उसका IPL 14 का सफर खत्म हो जाएगा और साथ ही ट्रॉफी जीतने का भी। इसके अलावा आज का मैच जो टीम जीतेगी, वो क्वालिफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ेगीं। 

आंकड़ों से जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी?

KKR और RCB के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शारजाह के मैदान में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें आज जीत के इरादे से मैदान में उतरने वाली हैं। हालांकि दोनों के लिए ये करना इतना आसान नहीं होने वाला। यूएई में खेले गए दूसरे लेग के दौरान जहां RCB ने 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की, तो वहीं KKR ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं। 

IPL 2021के लीग मैचों के दौरान RCB और KKR दो बार आमने सामने आईं, जिनमें से दोनों ने एक-एक मुकाबले में जीत हासिल की। पहला मैच बैंगलोर ने 38 रनों से जीता, तो दूसरे में कोलकाता ने 9 विकेटों में शानदार जीत दर्ज की थीं। 

वहीं अगर बात IPL के इतिहास की करें ये दोनों टीमें अब तक 29 बार आमने सामने आ चुकी है, जिसमें कोलकाता का पलड़ा RCB के मुकाबले भारी रहा। KKR ने 16 मैच जीते, तो वहीं बैंगलोर ने 13 मुकाबले। हालांकि दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मैचों में बैंगलोर की टीम हावी रही है। RCB ने 4 जीत अपने नाम कीं, तो वहीं कोलकाता सिर्फ एक ही मैच जीत पाईं। 

दोनों टीमों के पास हैं कई स्टार्स प्लेयर्स

दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला काफी टक्कर का होना वाला है। RCB और KKR इन दोनों ही टीमों में स्टार्स प्लेयर्स की भरमार हैं। RCB के पास बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। मैक्सवेल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि एबी का बल्ला पिछले कुछ मैचों से चल नहीं पा रहा। लेकिन फैंस उनसे आज एलिमिनेटर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रखेंगे। वहीं पिछले मैच में केएस भरत ने जबरदस्त पारी खेल टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी के लिए RCB के पास हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज जैसे प्लेयर्स हैं। 

वहीं बात अब KKR की करें तो वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक और कप्तान इयोन मॉर्गन बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। वेंकटेश अय्यर का परफॉर्मेंस अच्छा चल रहा है। वहीं आंद्रे रसेल इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी संस्पेंस बना हुआ है। अगर रसेल आज भी नहीं खेलते तो टीम में शाकिब अल हसन को एक और मौका दिया जा सकता है। वहीं KKR की गेंदबाजी की कमान लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती के हाथों में होगीं। 

क्या पूरा होगा RCB का ये सपना?

RCB अब तक अपने पहले खिताब के इंतेजार में हैं। वहीं KKR साल 2012 और 2014 दो बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई है। RCB की नजर इस साल आईपीएल के ताज पर इसलिए भी है, क्योंकि ये विराट की कप्तानी का आखिरी सीजन है। विराट आखिरी बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं और इसका ऐलान वो पहले भी कर चुके हैं। ऐसे में टीम विराट की कप्तानी वाले आखिरी सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करना चाहती है। देखने वाली होगा कि RCB का ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं..?  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds