बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ी Ranveer Singh की 83, जानिए अब तक कितना रहा कलेक्शन?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 30 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनीं 83 फिल्म से हर कोई बड़ी बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा था। इसको लेकर काफी बज भी बना हुआ था। कोरोना महामारी की वजह से रणवीर सिंह स्टारर ये मूवी काफी टाइम तक टलती रही। अब जब आखिरकार क्रिसमस के मौके पर फिल्म को रिलीज किया गया। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

यही नहीं उम्मीद तो इतनी लगाई जा रही थीं कि ये 2021 की सबसे बड़ी फिल्म भी बन सकती है। क्योंकि फिल्म को तमाम सेलिब्रिटीज समेत क्रिटिक्स से रिस्पॉन्स जो इतना अच्छा मिल रहा था। लेकिन अब जैसे जैसे दिन बीत रहे है और 83 मूवी का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन सामने आ रहा है। उससे इन सभी उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है। 

दरअसल, रणवीर सिंह की 83 का बॉक्स ऑफिस पर अब तक प्रदर्शन काफी खराब रहा है। मूवी को रिलीज हुए करीब करीब एक हफ्ता हो गया और मूवी अब तक 66 करोड़ की ही कमाई करने में कामयाब हुई है। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया और पहले दिन इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा भी रहा। 83 ने फर्स्ट डे 12.64  करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद दो दिन मूवी का कलेक्शन बढ़ा। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 16.95 करोड़ और रविवार को 17.41 करोड़ रुपये की कमाई की। 

लेकिन इसके बाद मूवी के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म ने 7.29 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन मंगलवार को 83 ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं अब छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छठें दिन 5.80 करोड़ कमाए हैं। मूवी का अब तक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 

यहां तक कि फिल्म को अब फ्लॉप तक करार दिया जाने लगा है। 250 करोड़ के बजट में बनी 83 ने अभी तक केवल 66.79 रुपये ही कमाए है। 

83 के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के पीछे कई वजह मानी जा रही है। एक तो इसे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा और स्पाइडर-मैन से टक्कर मिल रही है। इसके अलावा देश में एक बार फिर तेजी से पैर पसारते कोरोना महामारी का असर भी मूवी के कलेक्शन पर पड़ता दिख रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds