रणबीर कपूर की धमाकेदार लाइनअप: ‘रामायण’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ तक, 2026-27 में मचाएंगे तहलका | Ranbir Kapoor upcoming movies

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
Nandani | Nedrick NewsMumbai Published: 04 अप्रैल 2026, 03:44 PM | Updated: 04 अप्रैल 2026, 03:48 PM

Ranbir Kapoor upcoming movies: रणवीर सिंह की तरह ही रणबीर कपूर के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद 2023 में आई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और उसी के साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस ब्लॉकबस्टर सफलता ने रणबीर को एक बार फिर दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय स्टार बना दिया।

अब रणबीर कपूर की नजर बड़े प्रोजेक्ट्स पर है और 2026-27 में वे कई प्रमुख फिल्मों में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं उनकी आने वाली पांच फिल्मों के बारे में:

और पढ़ें: ‘रामायणम्’ में रणबीर का डबल धमाका: राम और परशुराम के अवतार में दिखाई देंगे सुपरस्टार| Ranbir Kapoor in Ramayana

लव एंड वॉर | Ranbir Kapoor upcoming movies

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन आलिया भट्ट ने बताया कि फिल्म अपने अंतिम चरण में है। पहले इसे 14 अगस्त 2026 को रिलीज करने का प्लान था, लेकिन रणबीर ने संकेत दिया कि यह ‘रामायण: पार्ट 1’ के बाद रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार अब यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।

रामायण: पार्ट 1

रणबीर कपूर इस बार श्रीराम के रूप में नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल दिवाली 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अलावा साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। रणबीर के लुक ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है और यह साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2

अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 – देव’ भी रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसकी शूटिंग 2026 के सेकंड हाफ में शुरू हो सकती है। इस फ्रेंचाइजी के पार्ट 2 और 3 एक साथ शूट किए जाएंगे। मेकर्स की योजना है कि फिल्म 2027 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो।

एनिमल पार्क

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के एंड सीन में ‘एनिमल पार्क’ की झलक दिखाई गई थी, जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने पुष्टि की कि फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू होगी। रणबीर इसमें दोहरी भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है।

रामायण: पार्ट 2

‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स दोनों पार्ट्स की शूटिंग एक साथ कर रहे हैं ताकि विजुअल कंसिस्टेंसी बनी रहे। इस बार भी रणबीर कपूर और साई पल्लवी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

रणबीर कपूर के करियर के यह साल बेहद रोमांचक रहने वाले हैं। ‘एनिमल’ के बाद उनकी लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर दबदबा दोनों ही बढ़ चुके हैं। चाहे वह रामायण जैसी महाकाव्य फिल्म हो, लव एंड वॉर जैसी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म हो या ब्रह्मास्त्र 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी, रणबीर हर प्रोजेक्ट में फैंस को नए अंदाज में मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं।

और पढ़ें: राम से रावण तक कितने करोड़ के मालिक हैं नितेश तिवारी की रामायण के सितारे जानकर उड़ जाएंगे होश |Ramayana Starcast Net Worth

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds