Roohi Review: क्या स्त्री की तरह लोगों का दिल जीत पाई 'रूही'? जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कैसे मिल रहे इसे रिएक्शन?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 11 मार्च 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 11 मार्च 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज सिनेमाघरों पर
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर रिलीज हुई हैं। कोरोना महामारी के प्रकोप के
चलते पिछले साल महीनों तक थिएटर्स बंद पड़े। लेकिन थिएटर्स खुल चुके हैं
लेकिन अब तक किसी बड़े स्टार की फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई। ऐसे
में रूही को लॉकडाउन के बाद की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है
जो थिएटर में रिलीज हुईं। 

 

रूही एक हॉरर कॉमेडी
फिल्म है। साल
 2018 में राजकुमार और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री आई थी। रूही भी उस
फिल्म के बैनर तले ही बनी है
जिसके स्त्री बनी थीं। स्त्री के हिट होने के बाद
अब लोगों को रूही से भी काफी उम्मीद है। लेकिन क्या ये फिल्म उन उम्मीदों पर खड़ा
उतर पाएगी
ये सबसे बड़ा सवाल हैआइए हम आपको इस मूवी की कहानी और सोशल मीडिया पर मिल रहे रिव्यू के
बारे में बता देते है…

 

क्या है फिल्म की कहानी?

 

बात सबसे पहले रूही की
कहानी की करते हैं…फिल्म की शुरुआत एक छोटे से शहर
 बागड़पुर‘ से होती है। भंवरा (राजकुमार राव) और कट्टानी(वरुण शर्मा) एक न्यूजपेपर में काम करते है। यहां पर सदियों से एक पुरानी प्रथा
चली आ रही है
जिसका नाम है पकड़ विवाह। इस प्रथा के मुताबिक
दुल्हन को किडनैप कर उसकी शादी कराई जाती है। खास बात तो ये कि किसी को इस प्रथा
से आपत्ति भी नहीं।
 

 

भंवरा
और कट्टानी अपने काम के भी ये काम करते हैं। वो लड़कियों को किडनैप कर उनकी
जबरदस्ती शादी कराते हैं। इस दौरान ये दोनों एक ऐसी लड़की को किडनैप कर लेते है
जो दिखने में तो आम लड़कियों की ही तरह हैलेकिन ऐसी होती नहीं। इन्होनें रूही को किडनैप किया होता हैजिसमें आफ्जा की आत्मा ने कब्जा किया होता है। जाहें एक तरफ भंवरा
रूही के प्यार में पड़ जाता है
तो वहीं कट्टानी आफ्जा के प्यार में। जिसके बाद इन
सभी के जिंदगी में कई मोड़ आ जाते हैं…

 

कैसे है राजकुमार-जान्हवी एक्टिंग?

 

एक्टिंग
की बात करें तो राजकुमार एक बार फिर से दिल जीतने में कामयाब बताए जा रहे है। वहीं
वरुण शर्मा भी अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाते इस
पिक्चर के जरिए नजर आएंगे। बात जान्हवी की एक्टिंग की करें तो वो एवरेज बताई जा
रही है। फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया।


सोशल मीडिया पर मिल रहा
मिक्स रिस्पॉन्स

 

अब बात
करते है कि आखिर सोशल मीडिया पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है
क्या लोग इसे पसंद कर रहे हैआइए
आपको बताते है फिल्म को लेकर ट्विटर पर दिए गए कुछ लोगों के दिए गए रिव्यू के बारे
में…


ट्विटर पर रूही को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू
देते हुए लिखा-
 एक शब्द में- एंटरटेनिंग…राजकुमार और वरुण की कैमिस्ट्री फिल्म की
हाइलाइट है
जो आपको हंसाएगी…लेकिन स्टोरी और प्लॉट थोड़ा
कंफ्यूजिंग है। जाह्नवी और दूसरे किरदारों ने भी फिल्म में अच्छा काम किया।

Roohi Review: क्या स्त्री की तरह लोगों का दिल जीत पाई 'रूही'? जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कैसे मिल रहे इसे रिएक्शन? — Nedrick News

 

एक
अन्य यूजर ने लिखा-
 फिल्म का पहला पार्ट स्लो और ड्रैगिंग रहा। दूसरे पार्ट में मूवी ने
थोड़ी रफ्तार पकड़ी। देखने वाली फिल्म है…स्क्रिप्ट खराब है…जाह्नवी और
राजकुमार ने अच्छा काम किया।

Roohi Review: क्या स्त्री की तरह लोगों का दिल जीत पाई 'रूही'? जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कैसे मिल रहे इसे रिएक्शन? — Nedrick News

 

वहीं एक
यूजर ने फिल्म का नेगिटिव रिव्यू देते हुए लिखा-
 भयानक सिरदर्द वाली फिल्म…जान्हवी कपूर की भयानक
एक्टिंग…अगर वो कुछ और फिल्मों में ऐसे ही काम करना जारी रखेगीं
तो उनको इंडस्ट्री से रिटायर हो जाना चाहिए…पहली बार राजकुमार राव
की थोड़ी ओवरएक्टिंग लगीं…म्यूजिक एवरेज था..नतीजा डिजास्टर फिल्म…खुद को
बचाने के लिए कृप्या इसें स्किप करें।

Roohi Review: क्या स्त्री की तरह लोगों का दिल जीत पाई 'रूही'? जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कैसे मिल रहे इसे रिएक्शन? — Nedrick News

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds