Punjab Kings full schedule for IPL 2021: क्रिस गेल सबका बिगाड़ेगे खेल, जानें कब और कहां, किस टीम से होगी टक्कर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 08 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

IPL की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की कहानी सबसे अलग है। आक्रामक बल्लेबाजों की फौज से लैस यह टीम टूर्नामेंट में तो बेहतर प्रदर्शन करती है लेकिन कई मौकों पर चूक के कारण अभी तक एक बार भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पिछले 13 सालों से IPL टाइटल के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तरसने का सिलसिला जारी है। 

पिछले सीजन में इस टीम ने शुरुआत में कई मैच गंवाए थे लेकिन टूर्नामेंट के लास्ट में इनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा। लेकिन प्वाइंट टेबल में कम अंक होने के कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने पिछले सीजन में जमकर धूम मचाया और विपक्षी गेंदबाजों की बखिड़ा उधेड़ी। 

वहीं, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने भी अपने बल्ले से तहलका मचाया। इस सीजन में एक बार फिर पंजाब किंग्स केएल राहुल की कप्तानी में धमाल मचाने के लिए तैयार है। टीम में ओपनिंग से लेकर निचले क्रम तक आक्रामक बल्लेबाजों की फौज है। ऐसे में फ्रेंचाइजी इस सीजन में अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

12 अप्रैल को पंजाब किंग्स का पहला मैच

पंजाब किंग्स इस सीजन में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। 12 अप्रैल को इन दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। उसके बाद टीम का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को है। पंजाब किंग्स वानखेड़े में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। पंजाब किंग्स को 3 मैच मुंबई, 5 मैच बैंगलोर, अहमदाबाद में 4 और चेन्नई में 2 मुकाबले खेलने हैं।

Punjab Kings Team for IPL 2021

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभासिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि विश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद समी, अर्शदीप सिंह, इशान पॉवेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेडिरीथ, मोसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फाबियान एलेन, सौरभ कुमार।

Punjab Kings schedule IPL 2021

तारीखVSमैदान
12 अप्रैलराजस्थान रॉयल्समुंबई
16 अप्रैलचेन्नई सुपर किंग्समुंबई
18 अप्रैलदिल्ली कैपिटल्समुंबई
21 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबादचेन्नई
23 अप्रैलमुंबई इंडियंसचेन्नई
26 अप्रैलकोलकाता नाइट राइडर्सअहमदाबाद
30 अप्रैलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरअहमदाबाद
2 मईदिल्ली कैपिटल्सअहमदाबाद
6 मईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरअहमदाबाद
9 मईचेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरु
13 मईमुंबई इंडियंसबेंगलुरु
15 मईकोलकाता नाइट राइडर्सबेंगलुरु
19 मईसनराइजर्स हैदराबादबेंगलुरु
22 मईराजस्थान रॉयल्सबेंगलुरु

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds