प्रेमानंद जी के सत्संग : अगर साधु की तरह कर रहे हैं वस्त्र धारण तो संभल जाये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 जनवरी 2024, 05:30 AM Updated: 08 जनवरी 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हिंदू धर्म में सदियों से साधु सन्यासियों को बहुत सम्मान दिया जाता है क्योंकि साधु बनना आसान नहीं है कहा जाता है कि साधु जीवन जीन के लिए सभी सुखों का त्याग करना पड़ता है साथ ही पूरी ज़िन्दगी अकेले रहकर भिक्षा मांगकर जीना पड़ती है. साधु सन्यासियों का जहाँ जीवन अलग होता है तो वहीं उनका कपड़े भी अलग तरीके के होते हैं और इस वजह से हर कोई उनके जैसे कपड़े नहीं पहन सकते हैं. इस चीज को लेकर वृंदावन के महाराज श्री प्रेमानंद जी ने एक बात कही है.

Also Read- जानिए कौन है नथ-कुंडल पहने ये आदमी, प्रोफेसर से बने सखी. 

प्रेमानंद जी महाराज ने कही ये बात 

Guru Deeksha from Premanand Ji Maharaj
Source- Google

वृंदावन के महाराज श्री प्रेमानंद जी ने कहा है कि जो लोग साधु सन्यासियों की तरह वस्त्र धारण करते हैं वो गलत है क्योंकि साधु सन्यासियों बनाने के लिए ताप करना पड़ता है साथ ही साधु सन्यासी बनने के लिए ज्ञान की जरूरत होनी चाहिए और ये ज्ञान प्राप्त करने के बाद ही साधु सन्यासी बना जा सकता है. श्री प्रेमानंद महाराज जी ने ये भी कहा कि साधु सन्यासियों लोगों को महान समझते हैं और इस वजह से किसी ने कुछ पूछ लिया और वो जवाब नहीं दे पाए तो ये साधु सन्यासियों का अपमान होता है.

जानिए क्यों साधु-सन्यासी पहनते हैं अलग रंग के कपड़े

‘साधु’ का अर्थ सज्जन पुरुष या भला आदमी होता है. वहीं जो साधु’  भगवा रंग पहनते हैं वो शैव और शाक्य साधु हैं भगवा रंग को ऊर्जा और त्याग का प्रतीक चिन्ह रंग माना जाता है. ऐसा माना गया है कि भगवा रंग के कपड़े धारण करने से मन पर नियंत्रण रहता है और दिमाग शांत रहता है.

वहीँ सफेद रंग के कपड़े पहने श्वेतांबर जैन साधु होते हैं. इसके अलावा, काले कपड़े धारण किए हुए साधु तांत्रिक होते हैं. माना जाता है कि काले रंग के कपड़े पहने ये साधु तंत्र मंत्र में माहिर होते हैं. कई बार ये ऐसा दावा भी करते हैं कि यह अपने तंत्र-मंत्र से अनेकों प्रकार के असाध्य रोगों का भी इलाज कर सकते हैं. वहीं काले कपड़ों के अलावा, यह साधु रुद्राक्ष की माला भी धारण करते हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के सत्संग: परमार्थ मार्ग के पथिक की यात्रा अगर अधूरी रह जाती है तो फिर क्या होगा. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds