दिल्ली में PM के खिलाफ लगे पोस्टर, 'क्या भारत के पीएम पढ़े-लिखे होने चाहिए?'

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 30 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत की राजधानी दिल्ली में पीएम नरेंदर मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं और इन पोस्टर पर लिखा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होने चाहिए और इससे पहले पीएम मोदी के खिलाफ मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए थे.

Also Read- ‘मोदी को फंसाने के लिए बनाया गया था दबाव’, अमित शाह ने कांग्रेस का धागा खोल दिया.

PM मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर 

जानकरी के अनुसार, आम आदमी पार्टी आज देश भर के राज्यों में पोस्टर प्रदर्शित करेगी. पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर चिपकाने के लिए कहा गया है. पोस्टर 11 भाषाओं में छपे हैं. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद दिल्ली में अब PM मोदी के खिलाफ क्या भारत के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होने चाहिए जैसे पोस्टर लगे हैं.

पहले लगे थे मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर 

इससे पहले पिछले हफ्ते ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ वाले पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर दिखे थे, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था. राष्ट्रीय राजधानी में पीएम मोदी को हटाने की मांग करने वाले हजारों पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की थी.

पोस्टरबाजी मामले में छह लोग हुए गिरफ्तार

वहीं इस पोस्टरबाजी मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा था. केजरीवाल ने कहा था कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने भी उनके खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया. आप ने केंद्र सरकार पर “तानाशाही” का आरोप लगाया और पूछा कि पोस्टरों के बारे में क्या आपत्तिजनक है. बता दें,  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि “मोदी हटाओ, देश बचाओ” पढ़ने वाले पोस्टर के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा किया जाए. आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया कि मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है कि मोदी जी ने 100 एफआईआर दर्ज कर दी? पीएम मोदी, आप शायद नहीं जानते, लेकिन भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर गए! क्यों?

बीजेपी ने भी जवाब में लगाए थे पोस्टर

इसी के साथ भाजपा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में ”केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ” के पोस्टर चिपकाए थे. पोस्टरों में केजरीवाल को “बेईमान, भ्रष्ट तानाशाह” बताया गया था और “अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ” का नारा दिया गया था. अपने पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे कोई दिक्कत नहीं है. कोई भी पोस्टर लगा सकता है. अगर लोग खुश हैं, तो वे मेरी सराहना करेंगे, अगर नहीं, तो वे मेरे खिलाफ पोस्टर लगा सकते हैं.”

Also Read- जानिए कौन हैं अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा देने वाले जस्टिस दिनेश शुक्ला.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds