वो एक Controversy, जिसने पूरी तरह खत्म कर दिया पूजा भट्ट का करियर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

साल 1989 में एक फिल्म आई थी डैडी। इसमें पहली बार नजर आई भट्ट खानदान की 17 साल की बेटी पूजा भट्ट। अपनी पहली ही फिल्म से पूजा ने बता दिया था कि वो बॉलीवुड पर राज करने आई हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट किया था पूजा भट्ट के पिता और मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने। पूजा भट्ट बेहद ही खूबसूरत थी। उनकी पहली ही फिल्म के बाद उनके चाहने वालों की लाइन लग गई थी, और इसी चाहने वालो में एक थे एक खुद के पिता महेश भट्ट।

पूजा भट्ट और महेश भट्ट…दोनों का ही विवादों से गहरा नाता रहा है, एक तरफ महेश भट्ट अपने रंगीन मिजाज के लिए मशहूर है तो वहीं पूजा भट्ट की शराब की आदत ने उनके करियर को लगभग खत्म कर दिया। लेकिन एक विवाद ऐसा भी रहा, जिसने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को, बल्कि पूरे देश में महेश भट्ट और पूजा के खिलाफ एक विरोध की आग सुलगा दी थी। क्या था वो विवाद, जिसके बाद महेश भट्ट चले गए डिप्रेशन में, और दे दिया था बेहद शर्मनाक बयान। आइए जानते हैं इसके बारे में…

बात 80 के दशक की है। पूजा भट्ट को लॉन्च करने के बाद पूजा भट्ट के पास फिल्मों की लाइन लग गई थीं, लेकिन इसी बीच चाइम मैग्जीन में छपी एक पिक्चर ने महेश भट्ट और पूजा भट्ट। दोनों की इमेज को बुरी तरह से खराब कर दिया। इस मैग्जीन के कवर फोटो महेश भट्ट और पूजा भट्ट एक दुसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे थे। इस पिक्चर के आने के बाद दोनों को बॉलीवुड के साथ साथ फैंस की भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

हालात तो इतने खराब हो गए थे दोनों ने ये तक कह दिया था कि ये पिक्चर ही फेक है। लेकिन तब भी विवाद खत्म नहीं हुआ। जिसके बाद महेश भट्ट ने एक प्रेस कांफ्रेंस की, ताकि विवाद को किसी तरह से खत्म किया जा सके, लेकिन क्या पता था कि ये कांफ्रेंस आग में घी डालने का काम करेगी। महेश भट्ट से जब बेटी को किस करने की बात पूछी गई तो महेश भट्ट ने बिना कुछ सोचे समझे कह दिया कि अगर पूजा भट्ट मेरी बेटी न होती तो मैं उनसे ही शादी कर लेता।

अपनी बेटी के लिए इस तरह से बयान देने के बाद तो पहले से अपनी रंगीन मिजाज के लिए फेमस महेश भट्ट और ज्यादा बदनाम हो गए। ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया। लोगों ने महेश भट्ट और पूजा भट्ट को समाज में गंदगी फैलाने और भारतीय सभ्यता को खराब करने के कई आरोप भी लगाए।

बेटी से शादी करने वाले बयान पर महेश भट्ट ने सफाई भी दी थी कि वो लिप लॉक की पिक्चर पर हुए विवाद के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। और डिप्रेशन में ही उन्होंने इस तरह का बयान दिया था। लेकिन तब भी ये विवाद काफी लंबे समय तक शांत नहीं हुआ था। हालांकि इस विवादित पिक्टर के आने के बाद पूजा भट्ट के करियर को जरूर झटका लगा। उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी। और 2001 में एक इंग्लिश फिल्म EVERYBODY SAY I AM FINE में अंतिम बार काम करके उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर को कह दिया था टाटा बाय बाय। यानि कि मात्र 12 साल में पूजा भट्ट का एक्टिंग करियर खत्म हो गया। हालांकि वो डायरेक्टर के तौर पर 2004 में फिर से लाइमलाइट में आई थी। जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी के साथ पाप फिल्म बनाई थी, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

पूजा भट्ट के साथ जुड़े विवादों के कारण एक खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस का करियर काफी कम समय में ही खत्म हो गया। आज भी पूजा भट्ट और महेश भट्ट से जुड़े इस विवाद को लोग याद करते है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds