लापता बेटी को खोजने के लिए गरीब मां से पुलिस ने वसूले रुपये, खेत गिरवी रख कारवाई प्लेन की टिकट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जुलाई 2024, 05:30 AM Updated: 28 जुलाई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के देवरिया में इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को उसके ही गांव के एक लड़के ने अगवा कर लिया। इस घटना के बाद लड़की की परेशान मां ने अपनी बेटी को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई। पुलिस की जांच में लड़की की लोकेशन मुंबई में पाई गई। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश में अपने रहने, आने-जाने और खाने-पीने का पूरा खर्च शामिल किया, जिसे उन्होंने महिला से वसूला।

और पढ़ें: दिल्ली में कोचिंग सेंटरों की लापरवाही कब रुकेगी? पिछली दुर्घटनाओं से सबक क्यों नहीं ले रहा प्रशासन?

इस घटना से जुड़ा लड़की की मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला दावा कर रही है कि हमारा मुकदमा देवरिया के बघौचघाट थाने में दर्ज हुआ था। मैंने 35 हजार का टिकट और यात्रा के लिए 5 हजार चुकाए, फिर जब पुलिस आई तो मैंने 6 हजार अतिरिक्त चुकाए।

बेटी की खोज में मां ने गिरवी रखा खेत

दूसरी तरफ, लड़की की मां को अपनी बेटी को सुरक्षित घर लाने के लिए पैसे जुटाने के लिए अपना खेत गिरवी रखना पड़ा। मामला देवरिया जिले के बघौचघाट थाने का है, जहां की एक स्थानीय लड़की कुछ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। लड़की की मां ने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तलाश से थक हारकर लड़की की मां ने अपनी बेटी को वापस पाने के लिए बघौचघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

मुंबई में मिली लड़की

पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई। कुछ दिनों बाद पुलिस को सुराग मिला कि भागी हुई लड़की मुंबई में अपने प्रेमी के साथ है। पुलिस ने महिला से कहा कि उसे पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी, इसलिए तीन लोगों को हवाई जहाज से मुंबई जाना होगा, जिसका टिकट तुम्हें बुक कराना होगा। लड़की की मां ने अपनी बेटी के लिए बघौचघाट थाने की पुलिस से हवाई जहाज का टिकट बुक कराया। इतना ही नहीं, वापसी की ट्रेन टिकट का पैसा भी लड़की की मां ने ही दिया। पुलिस ने मुंबई जाकर लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन उसका प्रेमी वहां से भागने में सफल रहा। बघौचघाट थाने की पुलिस जब देवरिया पहुंची तो लड़की की मां को थाने बुलाकर बेटी को उसके हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भागी हुई लड़की के प्रेमी को भी देवरिया से पकड़ कर जेल भेज दिया।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में लड़की की पीड़ित मां के साथ पुलिस ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसे देखते हुए देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आरोपी दरोगा लक्ष्मी नारायण पांडेय को निलंबित कर दिया है।

और पढ़ें: दिल्ली में बिल्डर ने की सरेआम गुंडागर्दी, मकान पर कब्जा करने से रोका तो नाबालिग को छत से फेंका…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds