इटली की पीएम ने करी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, जानिए ऐसा क्या कहा जिसे सुनकर मुस्कुराने लगे पीएम

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने करी पीएम मोदी की तारीफ 

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भारत की यात्रा पर आई है और इस यात्रा के दौरान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Italian Prime Minister Giorgia Meloni) की बीच भारत की राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई. इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के पीएम के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और इसी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को लेकर एक ऐसी बात कही जिसको सुनकर पीएम मोदी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी.   

Also Read- JNU में बदलेगा धरना-प्रदर्शन का रिवाज, अब हिंसा करने पर एडमिशन कैंसिल होने के साथ-साथ लगेगा जुर्माना

इटली की पीएम ने PM मोदी को लेकर कही ये बात

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर के सभी नेताओं के सबसे प्रिय हैं. यह वास्तव में सिद्ध है कि वह एक प्रमुख नेता रहे हैं और इसके लिए बधाई. वहीं मेलोनी की इस बात को सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराने लगे और सोशल मीडिया पर इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी द्वारा पीएम मोदी की गयी तारीफ का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है

इटली शांति प्रक्रिया में देगा योगदान

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मोदी ने कहा,’यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत से ही भारत ने यह स्पष्ट किया है कि इस विवाद को केवल वार्ता और कूटनीति के जरिए ही सुलझाया जा सकता है. भारत किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है.’

जी-20 की अध्यक्षता पर भी बोली PM मेलोनी

वहीं पीएम मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए मेलोनी ने कहा कि इटली को उम्मीद है कि जी-20 (G-20) की अध्यक्षता के दौरान भारत, यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और बातचीत करने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा. तो वहीं मोदी ने कहा कि उन्होंने और इटली की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन संघर्ष के विकासशील देशों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के कारण पैदा हुए खाद्य, उर्वरक और ईंधन संकट से सभी देश प्रभावित हुए हैं. वहीं उन्होंने कहा, ‘खासकर विकासशील देशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. हमने इस मुद्दे पर अपनी चिंताओं को उठाया और इन मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया.

Also Read- मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा हुआ मंजूर, अब ये दो मंत्री संभालेंगे इनका पद.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds