बिना तलाक लिए ही नुसरत जहां ने तोड़ा निखिल के साथ रिश्ता! लगाए ये गंभीर आरोप भी…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 09 जून 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 09 जून 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बंगाल की मशहूर एक्ट्रेस से नेता बनीं नुसरत जहां अक्सर ही किसी ना किसी वजहें से सुर्खियों में रहती हैं। नुसरत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं। नुसरत ने साल 2019 में बिजनेसमैन के साथ तुर्की में शादी की थीं। ये शादी काफी चर्चाओं में रही थीं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। लेकिन अब खबरें हैं कि इन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई हैं और कई महीनों से ये अलग भी रह रहे हैं। 

नुसरत-निखिल के रिश्ते में आई दरार 

यही नहीं खबरें तो ये भी नुसरत जहां प्रेग्नेंट भी हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म भी देने वाली है। हालांकि निखिल ने साफ तौर पर ये कह दिया है कि ये बच्चा उनका नहीं, क्योंकि वो दोनों एक दूसरे से 6 महीने से अलग रह रहे हैं। दरअसल, खबरें ऐसी भी चल रही हैं नुसरत का अफेयर एक्टर और बीजेपी नेता यश दासगुप्ता के साथ चल रहा है, जिसके चलते ही उनके और निखिल के इस रिश्ते में दरार आई। 

तलाक लेने की सलाह पर नुसरत का बयान

इस बीच बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन की एक पोस्ट भी जमकर वायरल हो रही थीं, जिसमें वो नुसरत को तलाक लेने की सलाह देती नजर आ रही थीं। जिस पर अब नुसरत का भी रिएक्शन सामने आया हैं। नुसरत ने तो ये तक कह दिया है कि उनकी शादी ही मान्य नहीं है, तो तलाक का सवाल ही नहीं उठता। 

इसको लेकर नुसरत जहां ने एक बयान जारी कर कहा- “हमारी शादी विदेशी धरती पर हुई थीं और तुर्की सैरेज रेग्युलेशन के अनुसार ये मान्य नहीं। वहीं ये एक Interfaith (दो धर्मों के बीच) मैरेज थीं, इसलिए भारत में वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, जो हुआ नहीं। कानून के अनुसार ये शादी वैलिड नहीं, सिर्फ एक रिलेशनशिप या फिर लिव इन रिलेशनशिप हैं। इसलिए तलाक का तो सवाल ही नहीं उठता।”

नुसरत ने आगे कहा- “काफी वक्त पहले ही हम दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे, लेकिन इसके बारे में बताया नहीं। क्योंकि मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखने की कोशिश करती हूं। हमारी कथित शादी कानूनी तौर पर वैध और मान्य नहीं। कानून की नजरों में ये शादी तो बिलकुल भी नहीं है।” वहीं निखल भी ये साफ कर चुके हैं कि वो नुसरत के साथ अब नहीं रहना चाहते। 

निखिल पर लगाए पैसों की हेरफेर के आरोप

यहीं नहीं नुसरत ने निखिल पर ये आरोप भी लगाए हैं कि उन्होंने पैसों की हेरफेर भी कीं। नुसरत के मुताबिक उनकी जानकारी के बिना ही निखिल ने उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए। एक्ट्रेस के कहा कि जो खुद को रईस बताकर ये कह रहा है कि मैंने उसका इस्तेमाल किया। उसने रात को गैर-कानूनी ढंग से मेरे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए। नुसरत का तो ये तक कहना है कि वो अब अलग हो चुके हैं, लेकिन निखिल अभी भी ऐसा कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने जल्द शिकायत दर्ज करने की भी बात कही है। 

वहीं निखिल की तरफ से भी केस दर्ज कराया गया है। निखिल का कहना है कि वो (नुसरत) अब मेरे साथ नहीं किसी और के साथ रहना चाहती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds