कान में फटा ईयरफोन और हुई मौत: जानिए ऐसे हादसे से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 08 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आजकल अलग अलग तरह के ईयरफोन मार्केट में आते हैं, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं। जिसमें वायरलेस ईयरफोन भी शामिल हैं। कई तरह के वायरलेस ईयरफोन मार्केट में आते हैं और इनका यूज भी आजकल खूब किया जा रहा है। लेकिन अगर यही इयरफोन किसी की मौत का कारण बन जाए तो? 

राजस्थान से आया चौंकाने वाला मामला

दरअसल, हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे। एक ऐसा मामला सच में सामने आया है, जहां ईयरफोन एक युवक की मौत का कारण बनीं। ये हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां युवक के कान में ही ईयरफोन फट गया। जो उसकी मौत का भी कारण बना। डॉक्टरों के मुताबिक वायलेस हेडफोन फटने के बाद युवक को हार्ट अटैक आया और इससे ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम राकेश नागर बताया जा रहा है, जो चौमूं के उदरपुरिया गांव का रहने वाला था। 

…और कान में फट गया ईयरफोन

जब से हादसा हुआ तब युवक ब्लूटूथ हेडफोन के जरिए फोन पर बात कर रहा था। तब ही अचानक विस्फोट हुआ और वो बेहोश हो गया। मोबाइल फोन में विस्फोट होने की वैसे तो कई घटनाएं पहले भी सामने आई हैं, लेकिन ईयरफोन की वजह से मौत होने का शायद ही पहले कोई मामला सुनने मिला हो। 

वहीं इसके बाद वो लोग जो रोजाना ऐसे हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं, उनकी चिंता बढ़ गई। हालांकि घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। ईयरफोन इस्तेमाल करते समय अगर कुछ सावधानियां बरतीं जाएं, तो ऐसी किसी भी घटना से बचा सकता है…

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

सबसे पहले ये पता करें कि आपकी ईयरफोन वॉटरप्रूफ है या नहीं। अगर ईयरफोन वॉटरप्रूफ नहीं है तो उसको पानी से बचाकर रखें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी ईयरफोन खराब हो सकती है और इससे शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। 

इसके अलावा एक और बात का ध्यान रखें  कि ईयरफोन के साथ जो चार्जर आया, केवल उससे ही चार्ज करें। क्योंकि ऐसा ना करना भी खराब होना या विस्फोट की वजह बन सकता है। 

साथ ही अगर हो सकें तो ब्रांडेड ईयरफोन का ही इस्तेमाल करें। लोकल प्रोडेक्ट्स भले ही कम कीमत के होते है, लेकिन ये कई बार खतरनाक भी साबित हो सकते है। ब्रांडेड प्रोडेक्ट महंगे तो होते है, लेकिन ये अच्छे होते हैं। साथ ही लंबे वक्त तक चलते भी है। ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की खरीदारी करते समय इसकी वारंटी-गारंटी की भी जांच कर लें, जिससे अगर कोई गड़बड़ी हो तो सर्विस सेंटर पर जाकर उसकी जांच कराई जा सके। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds