किस चीज को लेकर मलाइका और अपनी तुलना होने पर भड़क उठे अर्जुन कपूर? कहा- ये शर्मनाक है

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 08 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के चर्चित पल में से एक हैं। अक्सर दोनों ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर ही कई जगहों पर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट पर भड़के अर्जुन

वहीं बीते कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन की कमाई को लेकर कुछ रिपोर्ट्स छापी जा रही है। जिसमें ये बताया जा रहा था कि मलाइका की कमाई अर्जुन से ज्यादा है। अब इन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर ही एक्टर अर्जुन कपूर का पारा फूट पड़ा। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें इसे शर्मनाक बताया 

बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट

अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की और  लिखा- ‘2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बेशक वो अच्छा कमाती हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई सालों तक मेहनत भी की। इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जानी चाहिए, मेरे से भी नहीं।’ वहीं ये पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही अर्जुन ने इसे डिलीट भी कर दिया था। 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वो एक एक्टर, प्रोड्यूसर के तौर पर तो काम कर ही चुकी हैं और फिलहाल रिएलिटी शोज को भी जज करती हुई दिखाई देती हैं। वहीं बात अगर अर्जुन की करें तो वो भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

जब अर्जुन ने बताया था- क्यों पसंद हैं उन्हें मलाइका?

अरबाज खान के साथ रिश्ता टूटने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को काफी प्यार भी करते हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया था कि उन्हें मलाइका से क्यों प्यार करते हैं? जिस पर अर्जुन का जवाब था कि मलाइका अपनी लाइफ गरिमापूर्ण तरीके से जीती हैं, इसलिए वो मुझे पसंद हैं। जिस तरह उन्होंने 20 साल की उम्र में काम करना शुरू किया, अपनी लाइफ के हर फैसले को इंडिपेंडेंट महिला के तौर पर लिए, अपनी जिंदगी का सफर खुद तय किया। इन सभी वजह से वो मुझे पसंद हैं। 

अर्जुन ने आगे ये भी कहा था कि मैंने उन्हें (मलाइका को) कभी शिकायत करते, किसी भी तरह की नकारत्मकता में उलझे नहीं देखा। वो चीजों को कभी तोड़ मरोड़कर पेश नहीं करतीं। हमेशा उन्होंने अपने सिर को झुकाए रखा और अपने काम को बोलने दिया। और इसलिए ही वो खुशहाल जिंदगी जीती हैं।  उनसे मैं रोजाना कुछ ना कुछ सीखता हूं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds