Pubg मर्डर केस में नया खुलासा, तीसरे किरदार की हुई एंट्री, जानें और क्या हुआ…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 जून 2022, 05:30 AM Updated: 17 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूपी के लखनऊ में 7 जून को हुए पबजी हत्याकांड केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। अब इस मामले में एक औऱ नया खुलासा हुआ है, जहां तीसरे किरदार की एंट्री हुई है। इसके बाद ही पूरे मामले का सच पता लगा है।

दरअसल, सीडब्ल्यूसी की पूछताछ में आरोपी नाबालिग बेटे ने खुलासा किया कि इस मामले में Pubg का कोई रोल नहीं था, ये केवल एक कहानी गढ़ी गई थी। उसे तो नफरत उन अंकल से थी जो उसकी इजाजत के बिना ही उसके घर आते थे। आरोपी नाबालिग के मुताबिक उन्हीं अंकल की वजह से मम्मी-पापा के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। और उन्ही अंकल की वजह से उसने अपनी मां की हत्या कर दी।

सीडब्ल्यूसी की कांउसलिंग के दौरान नाबालिग ने बताया कि पापा जब आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में होते हैं तब मम्मी से मिलने प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल घर आते थे। जब भी वे घर आते तो बहुत गुस्सा आता था और इसकी शिकायत अपने बर्थडे की दिन पापा से की, जिसके बाद मम्मी-पापा में बहुत झगड़ा हुआ। जहां पापा ने मम्मी से बात करना बंद कर दिया तो मम्मी ने मुझे बहुत पीटा था, जिससे मेरे अंदर मम्मी के लिए गुस्सा भर गया। नाबालिग ने आगे बताया कि प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल एक दिन घर में डिनर पर आए। ये बात मुझे अच्छी नहीं लगी और इसकी शिकायत मैंने पापा को कर दी। अंकल के जाने के बाद मम्मी ने मुझे डांटा और खाना भी नहीं दिया। मैं भूखा सोया, लेकिन मैं पापा के कहने पर शांत रहा।

सीडब्ल्यूसी की पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि पापा ने कहा था कि अगर मैं होता तो पिस्टल उठाकर दोनों को गोली मार देता। फिर मैंने पापा से पूछा कि मैं क्या करूं तो पापा ने कहा कि तुम्हारे मन में जो आए वो करो। बेटे ने बताया है कि पापा को सब जानकारी थी कि घर में क्या चल रहा है। पापा गुस्सा तो होते थे लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे थे। पापा को ये भी पता था कि मैं कुछ भी कर सकता हूं। इसलिए ही मैंने गुस्से में अपनी मम्मी को गोली मार दी और इसकी जानकारी मैने पापा को वीडियो कॉल में दी। जिसके बाद पापा ने अपने सीनियर अंकल से भी वीडियो कॉल में बात करवाई थी और हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी।

बता दें कि नवीन सिंह के करीबी के मुताबिक बेटे को छुड़ाने के लिए वे कोई अच्छा वकील ढूंढ रहे है। वहीं पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल के अनुसार बेटे को मां की रोक-टोक पसंद नहीं थी। इसलिए बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds