सम्मानित होंगे गोल्डन बॉय Neeraj चोपड़ा: गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पदम विशिष्ट सेवा अवार्ड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा को बड़ा सम्मान मिलेगा। नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार का एलान किया गया। इस बार 384 लोगों को ये पुरस्कार मिलेंगे, जिसमें नीरज चोपड़ा का भी नाम शामिल हैं। बता दें नीरज चोपड़ा आर्मी में सूबेदार हैं और अब टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।

परम विशिष्ट सेवा मेडल भारत का एक सैन्य पुरस्कार है, जिसका गठन 1960 में किया गया था। ये पुरस्कार शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है।

जिन 384 पुरस्कारों का ऐलान किया गया, उसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। साथ ही 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलैंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

इसके अलावा खबर तो ऐसी भी आ रही है कि रिपब्लिक डे परेड में हरियाणा की झांकी काफी खास होने वाली है, क्योंकि इस झांकी में नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति भी दिखाई देगी। राज्य के 10 ओलंपियन इस झांकी का हिस्सा होंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds