मर्डर मिस्ट्री: झांसा देकर भाभी ने कराई प्रेमी से देवर की हत्या, फिर पति के Murder की रचने लगी साजिश तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 18 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हरियाणा के पानीपत में एक भाभी ने दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक भाई ने अपने लवर के साथ मिलकर पहले तो अपने देवर को मार दिया और फिर अपने पति की हत्या की भी साजिश रची। मामला काबड़ी रोड के भारत नगर का है। यहां रहने वाले अशोक कुमार की बेरहमी से हत्या की गई। पहले उसे गले में बेल्ट डालकर घसीटा। फिर एक घंटे तक इतना पीटा की उसकी मौत ही हो गई। इसके बाद बाइक से तेल निकाला, फिर मुंह पर डालकर आग लगा दी और शव नहर में फेंक दिया। 

भाभी ने शादी का झांसा देकर प्रेमी से अपने ही देवर की हत्या कराई। उसने कहा कि पहले देवर की हत्या करनी होगी और इसके बाद वो उससे शादी कर देगी। देवर प्लाट नहीं बेचने दे रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या कराई गई। देवर की हत्या के बाद महिला अपने पति को भी मारना चाहती थी, लेकिन जब उसके प्रेमी से ऐसा करने से मना कर दिया, तो उसी के खिलाफ शिकायत कर दी, जिसके बाद मामले की पोल खुली।

वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस के बताया कि करनाल के देहा बजीदा का 32 साल के अशोक कुमार दो भाइयों, पत्नी सोनू और तीन बच्चों के साथ भारत नगर में रहता था। वो एक गोदाम में वेस्ट कपड़े की छंटाई का काम करता था। अशोक के बड़े भाई राजू की जींद के करसिंधू गांव के दीपक से दोस्ती थी। राजू की पत्नी ऊषा के साथ दीपक के संबंध बन गए। अशोक की पत्नी सोनू और ऊषा सगी बहनें हैं। दोनों बहनें मिलकर अशोक पर प्लाट बेचने का दबाव डाल रही थी। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। वो पत्नी से अलग अर्जुन नगर में किराए के मकान में रहने लगा। इसके बाद दोनों बहनों ने अशोक की हत्या की साजिश रची। ऊषा ने प्रेमी को शादी का झांसा दिया और उससे अशोक की हत्या कराई। 

फिर एक रात को सोनू ने अशोक को फोन कर किसी बहाने से बुलाया। वहां आरोपी का एक दोस्त पहले से ही मौजूद था। उन्होंने अशोक को शराब पिलाई। इसके बाद बेल्ट से उसका गला घोंटा और पीट-पीटकर मार डाला। मुंह पर तेल डालकर जलाया और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। ऊषा फिर अपने प्रेमी दीपक पर पति की हत्या का भी दबाव बनाने गई और कहने लगी कि तभी वो उससे शादी करेगी। दीपक ने ऐसा करने से मना कर दिया तो ऊषा और सोनू नाराज हो गईं।

14 जनवरी को सोनू ने पुलिस को शिकायत दी कि दीपक उसके पति अशोक का अपहरण कर ले गया और नहर पर हत्या कर दी। इस दौरान हत्या का वीडियो भी दिखाया। शिकायत पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पूरा सच सामने आई। फिर अशोक की हत्या की साजिश में शामिल ऊषा और सोनू को भी गिरफ्तार किया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds