Mumbai Bomb Threat: “400 किलो आरडीएक्स और 14 आतंकी” मुंबई को उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाला निकला ज्योतिषी, पुलिस ने दबोचा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 सितम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 06 सितम्बर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mumbai Bomb Threat: गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई में बम धमाके की फर्जी धमकी से सनसनी फैल गई। धमकी में दावा किया गया था कि लश्कर-ए-जिहाद संगठन के 14 आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं और वे 400 किलो आरडीएक्स से लदी 34 गाड़ियों के जरिए शहर को दहलाने की योजना बना रहे हैं। यह संदेश जैसे ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर पहुंचा, पूरे सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया।

और पढ़ें: Ajit Pawar Viral Audio: ‘इतनी डेरिंग है तुम में?’: अजित पवार और महिला अफसर के बीच गरम बहस का वीडियो वायरल”

24 घंटे में आरोपी पकड़ाया- Mumbai Bomb Threat

धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे में नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है और पिछले पांच सालों से नोएडा की एक हाईराइज़ सोसाइटी में रह रहा था।

नोएडा पुलिस की स्पेशल SWAT टीम ने सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 79 स्थित फ्लैट से अश्विन को दबोच लिया और बाद में उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्यों दी गई थी ये फर्जी धमकी?

जांच में खुलासा हुआ है कि अश्विन कुमार ने यह धमकी एक व्यक्तिगत दुश्मनी और आपसी झगड़े के चलते रची थी। उसने अपने पुराने दोस्त को फंसाने के इरादे से यह सनसनीखेज प्लान बनाया और आतंकवादियों के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश की।

अश्विन कुमार खुद को एक ज्योतिषी बताता है और उसकी अपनी पत्नी से भी लंबे समय से अनबन चल रही है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल उसने धमकी भेजने में किया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने सिम कार्ड जारी करने वाले दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया है।

मुंबई रही हाई अलर्ट पर

धमकी भरे संदेश में 400 किलो आरडीएक्स और मानव बम की बात कही गई थी, ऐसे में मुंबई पुलिस ने इस धमकी को हल्के में नहीं लिया। चूंकि यह संदेश गणेश विसर्जन के दिन आया था, जब लाखों की भीड़ सड़कों पर होती है, इसलिए शहर को तुरंत हाई अलर्ट पर रखा गया। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और विसर्जन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे।

पहले भी भेज चुका है फर्जी धमकी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अश्विन कुमार कोई पहली बार ऐसा नहीं कर रहा। साल 2023 में भी वह जालसाजी के एक मामले में जेल जा चुका है। इससे पहले भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में फर्जी निकली थीं।

पुलिस की अपील

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि इस तरह की फर्जी धमकियां देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें: Maharashtra News: ‘बाबू घूस भ्रष्टाचार करेंगे और 8 घंटे बैठेंगे’ लेकिन राज्य में प्राइवेट कर्मचारियों को करना होगा 10 घंटे काम! 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds