सीबीआई जांच की वजह से मुलायम सिंह ने साधना को दिया था पत्नी का दर्जा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 07 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मुलायम ने करी थी दो शादियां, आखिरी समय में नहीं मिला किसी पत्नी का साथ 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया और उन्होंने गुडंगांव के मेदांता अस्पताल में आखिरी साँस ली. वहीँ उनके इस आखिरी समय में उनके साथ उनकी कोई भी पत्नी नहीं थी.

पहली पत्नी के निधन के बाद  के मुलायम ने करी थी दूसरी शादी 

मुलायम सिंह ने दो शादियां करी थी उनकी पहली पत्नी मालती देवी थी जिनका 2003 में निधन हो गया था। वहीं इसके बाद उन्होंने साधना गुप्ता की से शादी करी. वहीं मुलायम के जैसे साधना गुप्ता की भी ये दूसरी शादी थी.
साधना की शादी जूलाई साल 1986 मे फर्रूखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और दोनों अलग हो गए। वहीं इसके बाद साधना तत्कालीन समाजवादी प्रमुख मुलायम सिंह से मिली और कई दिनों तक एक दूसरे से मिलने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. ऐसा कहा जाता है कि साल 1994 में प्रतीक यादव के स्कूल फॉर्म पर पिता का नाम एमएस यादव और पते में मुलायम सिंह के ऑफिस का पता दिया रहता था।

सीबीआई की जांच वजह से मिला था साधना को पत्नी का दर्जा

सीबीआई जांच की वजह से मुलायम सिंह ने साधना को दिया था पत्नी का दर्जा — NEDRICK NEWS


2003 में मुलायम की पत्नी के मौत के बाद अमर सिंह ने साधना और मुलायम के रिश्ते को एक बार फिर हवा दी. साल 2007 में मुलायम सिंह यादव ने आय से अधिक सम्पति के मामले में सीबीआई की जांच से बचने के लिए यह स्वीकार किया कि साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनका एक पुत्र प्रतीक भी है. इसी के बाद पूरे देश को पता चला कि मुलायम की एक और पत्नी और उनसे एक बेटा है.
अखिलेश यादव की बायोग्राफी में हुआ मुलायम और साधना के रिश्ते का जिक्र

अखिलेश यादव की अपन्की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते के बारे में बताया हैं. इस किताब में उन्होने उनके रिश्ते के बारे में लिखा कि मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना ने ही नर्स को रोका था। साधना भी एक नर्स थी. वहीँ उन्होंने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद कुछ दिनों तक नर्सिंग होम में काम भी किया था। जब ये बात मुलायम को मालूम हुई तो वह साधना से काफी प्रभावित हुए।
आपको बता दें, 2003 में मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी निधन हो गया था वहीं जुलाई 2022 उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुडंगांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।





vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds