शादी में मौनी के लुक ने जीता फैंस का दिल, देखे वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत Photos

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 जनवरी 2022, 12:00 AM Updated: 27 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टेलीविजन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मौनी रॉय ने अपनी लाइफ में एक नई पारी की शुरुआत कर दी। मौनी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई। मौनी ने सूरज के साथ गोवा में करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच हिंदू मलयाली परंपराओं को निभाकर शादी रचाई। टेलीविजन इंडस्ट्री के कई लोग भी इस शादी का हिस्सा बने, जिसमें अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी और आश्का गोराड़िया जैसे सेलेब्स शामिल हुए।

 मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। ब्राइडल लुक में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अपनी शादी में मौनी ने साउथ इंडियन ब्राइडल लुक कैरी किया। मौनी खुद बंगाली हैं। वहीं उनके पति सूरज  साउथ इंडियन हैं। मौनी ने सूरज के कल्चर के हिसाब से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई। मौनी और सूरज की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे है और साथ ही इन नई शुरुआत के लिए बधाईयां भी देते नजर आ रहे हैं। साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय की सिंपलिसिटी साफ झलक रही है।

शादी में मौनी के लुक ने जीता फैंस का दिल, देखे वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत Photos — Nedrick News

शादी के दौरान मंडप में ही मौनी रॉय और सूरज नांबिया का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, जब मंडप मौनी ने सूरज के गले लग गई। इस दौरान सूरज नांबियार ने मौनी को गले में मंगलसूत्र पहनाकर अपनी पत्नी बनाया।

शादी में मौनी के लुक ने जीता फैंस का दिल, देखे वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत Photos — Nedrick News

इससे पहले मौनी और सूरज की हल्दी और मेहंदी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें मौनी काफी सुंदर लग रही थीं। मौनी ने अपनी हल्दी सेरेमनी में एक नहीं बल्कि दो आउटफिट्स कैरी किए। दोनों ही आउटफिट्स में मौनी गजब की खूबसूरत लग रहीं हैं।

शादी में मौनी के लुक ने जीता फैंस का दिल, देखे वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत Photos — Nedrick News

मौनी और सूरज पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। हालांकि मौनी ने काफी टाइम तक अपने रिश्ते को छिपाए रखा। दोनों दुबई में 2019 में मिले थे. वहां उनकी दोस्ती हुई जो कि धीरे-धीरे रिलेशनशिप में बदल गई। अब मौनी ने सूरज को अपना लाइफ पार्टनर चुनकर हमेशा के लिए अपना बना लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds