कानून के रक्षक ही बने भक्षक! Meerut में फीस वापस मांगने पर वकीलों की गुंडागर्दी, 70 अधिवक्ताओं पर केस दर्ज

Rajni | Nedrick News Meerut Published: 23 मई 2026, 07:56 AM Updated: 23 मई 2026, 08:26 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Meerut Court Lawyers News: अगर आप अपने ही केस की फीस वापस मांगने जाएं और कानून की रक्षा करने वाले वकील ही आप पर जानलेवा हमला कर दें? कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कोर्ट में, जहां एक मुवक्किल को चेंबर में बंधक बनाकर 70 वकीलों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा मामला और पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

और पढ़ें: 9 नकली बैंक और UK की डिग्री! मास्टरमाइंड Chandrabose ने पूरे देश को हिला दिया! Viral Fake Bank Tamilnadu

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने पर ₹45 हजार फीस के पैसे वापस मांगने आए मुवक्किल और उसके साथियों पर वकीलों ने हमला कर दिया। वकील के चेंबर में बंधक बनाकर की गई इस बर्बर मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वकील सहित 70 अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कानून के रखवालों द्वारा कानून हाथ में लेने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षितगढ़ के सिखेड़ा गांव निवासी शेर खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों साजिद, रियाज और फखरुद्दीन के रिश्तेदारों के साथ अधिवक्ता आमिर खान के चैंबर में गए थे। वहां फखरुद्दीन और वकील के बीच फीस को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर फखरुद्दीन वहां से चले गए, लेकिन बाकी लोग चैंबर में ही मौजूद रहे।

पीड़ितों का आरोप (Meerut Court Lawyers)

आरोप है कि कुछ देर बाद अधिवक्ता आमिर खान अपने साथियों के साथ वापस आए और चारों युवकों को चैंबर में बंद कर दिया। इसके बाद अन्य वकीलों को भी बुला लिया गया। पीड़ितों का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की गई।

एफआईआर के मुताबिक, हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए युवकों को जमीन पर गिरा दिया और ईंटों से हमला किया। शेर खान का आरोप है कि उसके सिर पर जान से मारने की नीयत से कई वार किए गए। जब उसने बचने की कोशिश की, तो ईंटें उसकी पीठ पर लगीं। इस दौरान कुछ वकील कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दिए कि “आज इन्हें खत्म कर दो, ताकि दोबारा कोई वकीलों से पंगा न ले।

मौके से फरार

हंगामे के बीच फखरुद्दीन के रिश्तेदार किसी तरह मौके से भाग निकले। वहीं, कचहरी में मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर कई आरोपियों की पहचान की गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और घायलों का मेडिकल भी कराया।

पुलिस की कार्रवाई (Meerut Court Lawyers)

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें उपद्रव, मारपीट, बंधक बनाना, धमकी देना और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत जमानत के मामले को लेकर हुई थी। क्लाइंट का आरोप था कि उसने बेल कराने के लिए वकील को पैसे दिए थे, लेकिन जमानत नहीं हुई। इसी बात पर उसने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

करीब दो घंटे तक कचहरी परिसर में अफरा-तफरी और नारेबाजी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds