सबसे बड़े आर्थिक संकट की दहला देने वाली कहानी, मनोज बाजपेयी की Governor ने उड़ाए होश! – Manoj Bajpayee Governor Teaser

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 07 मई 2026, 05:19 PM Updated: 07 मई 2026, 05:19 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Manoj Bajpayee Governor Teaser: जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने.. भारत बहुत बड़े आर्थिक संगट से गुजरने वाला है, जिसकी घोषणा की है खुद जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेई ने.. 7 मई को उनकी फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ की टीजर लॉच हो गया और लॉंच होते ही इस टीजर ने भारत किस आर्थिक संकट से गुजरा उसकी कहानी को बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने लाने के लिए कमर कस ली है। 90 के दशक में भारत में जो आर्थिक संकट था, उससे निकालने के लिए कैसे एक गर्वनर ने दिन रात एक कर दिया था.. और कैसे उन्होंने पहले ही सरकार को इस संकट के लिए आगाह कर दिया था, उसे बड़े पर्दे पर बखूबी उतारते नजर आ रहे है मंझे हुए अभिनेता मनोज वाजपेई। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने बनाई है। अब सवाल ये है कि आखिर मानोज वाजपेई ने क्यों कहा था ऐसा और क्या हुआ उसके बाद…. जानेंगे इस लेख में..

और पढ़े: सिख धर्म की वो निशानी जो आज भी महक रही है बगदाद की गलियों में। Sikhism in Baghdad

1990 के आर्थिक क्राइसेस की कहानी

23 अप्रैल को मनोज वाजपेई के 57वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था.. जिसमें मनोज के लुक ने वैसे ही दर्शकों के दिलो की धड़कने बढ़ा दी थी।  चिन्मय मंडलेकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ में मनोज वाजपेई एक साइलेंट गवर्नर ए रामनन का रोल प्ले कर रहे है, जिन्हें असल में देश में आर्थिक संगट के समय बलि का बकरा बनाने के लिए नियुक्त किया जाता है, लेकिन जब आरबीआई की कमान एक ऐसा गर्वनर के हाथों में आती है।

जिन्होंने कभी इकॉनोमिक्स ही नहीं पढ़ी हो, तो वो केवल अपनी समझदारी और एक्सपीरियंस से कैसे भारत को उस आर्थिक संकट से निकाल कर वो न केवल खुद को और आरबीआई को फेल होने से बचाते है बल्कि पूरे भारत को फेल होने से बचा लेते है। बता दें कि 1990 के आर्थिक क्राइसेस को इकोनॉमिक मेल्टडाउन कहा गया क्योंकि उस वक्त भारत पूरी तरह से आर्थिक रूप से कंगाल हो गया था। इस फिल्म को सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है औऱ संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है वहीं जावेद अख्तर से गीत लिखे है।

और पढ़े: बंगाल में सत्ता बदलते ही खुलेंगे विकास के रास्ते? 7 केंद्रीय योजनाओं पर फिर दौड़ेगी रफ्तार| Bengal Politics News

Governor बनकर लौट रहे मनोज बाजपेयी

1990 का समय असल में ऐसा समय था जब देश राजनीति और आर्थिक रूप से बेहद बुरे दौर से गुजर रहा था, ऐसे समय पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सिफारिश पर नए गवर्नर को अपॉइंट किया गया था, इस टीजर में आपको मिस्टर गांधी का नाम भी सुनने को मिलेगा.. जो तत्कालीन पीएम की तरफ ही इशारा करते है। टीज़र में मनोज बाजपेयी एक गंभीर और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे है जो शांत और गंभीर रह कर अपने देश के प्रति वो फर्ज निभाते है, जो शोर मचाने वाले नेता कभी नहीं निभा पाते है, मनोज वाजपेई ने इस किरदार को निभा कर बताया है कि कैसे त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति चुप रह कर मौन सेवा की जाती है।

हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इसे ऑफिशिल तौर पर किससे प्रेरित है ये नहीं बताया है लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि इस फिल्म में मनोज ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर  एस. वेंकट रमणन का ही रोल प्ले किया है जिन्होंने भारत को 1990 में आर्थिक संकट से उबारने के लिए कई ठोस कदम उठाये थे। वो 1990 से 1992 तक आरबीआई के गवर्नर के पद पर आसीत थे। फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है.. वहीं फिल्म 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलिज होगी.. अब देखना ये होगा कि जिस तरह से टीजर को दर्शको का प्यार मिल रहा है क्या फिल्म को भी मिलेगा.. वैसे क्या आपने देखा इसका टीजर…देखा ?

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds