तस्करों का अनोखा तरीका: बाल के अंदर शख्स छिपाकर रखा था सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कुछ यूं पकड़ा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 01 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कस्टम विभाग की नजरों से बचने के लिए स्मगलर्स एक से एक अलग और अजीब तरीके अपनाते रहते हैं। बावजूद इसके भी वो इसमें कामयाब नहीं हो पाते। बीते दिनों वाराणसी के LBS एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब एक शख्स ने कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए एक शख्स ने ऐसी जगह पर सोना छिपाया, जिसको पकड़ पाना काफी मुश्किल था। हालांकि फिर भी वो कस्टम अधिकारियों को चकमा देने में कामयाब नहीं हुआ। वहीं गोल्ड स्मगलिंग का ये नायाब मामला देख अधिकारी भी चौंक गए थे। 

मामला 19 फरवरी 2022 का है, जब शारजाह से एक शख्स एयर इंडिया की फ्लाइट से यहां आया। ये व्यक्ति आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसुमहरा रियाज था। जब वाराणसी एयरपोर्ट पर स्कैनिंग की गई, तो उसके सिर पर सोना छिपे होने की जानकारी मिली। शुरूआत में तो कुछ समझ नहीं आ रहा था। कस्टम विभाग ने कई बार उसकी जांच की, जिसके बाद ये पता चला कि सिर में वो नकली बाल यानी विग लगाए हुए है। विग के नीचे उसने एक काली पॉलीथिन में सोना का पेस्ट रखा हुआ था। 

अधिकारियों ने शख्स की विग हटाई तो वहां नीचे काली पॉलीथिन में सोने का 646.500 ग्राम पेस्ट मिला। बरामद हुए इस सोने की कीमत 32.97 लाख बताई गई। 

इसके अलावा जब फ्लाइट में ये शख्स आया था, उसी में एक और यात्री के पास 238.2 ग्राम सोना मिला था। इसकी कीमत 12.14 लाख है। यात्री एक कार्टन लेकर जा रहा था, उसे लपेटने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की परतों के बीच सोना छिपा रखा था। 

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शारजाह से एयर इंडिया की फ्लाइट से आ रहे यात्रियों में से एक पर  अधिकारियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ की। देर तक चली जांच के बाद पता चला कि व्यक्ति ने सोने को पिघलाकर अपने सिर की विग के नीचे छिपाया हुआ था।

सोने का यूं पेस्ट बनाकर गोल्ड स्मगलिंग करना आजकल आम  सी बात हो गई। इससे पहले बीते दिनों ऐसे दो तस्करों को पकड़ा गया था, जो सोने का पेस्ट बनाकर लेकर जा रहे थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटनेशनल एयरपोर्ट पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जो शारजाह से वापस लौटे थे। विदेश में निर्मित सिगरेट और सोने के पेस्ट की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds