पश्चिम बंगाल में एक ही जिले में दो या तीन राउंड में वोटिंग….ममता ने उठाए सवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 27 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पश्चिम बंगाल (West Bengal Election 2021) में आने वाले कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने बीते दिन शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। TMC शासित पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2016 में प्रदेश में 7 चरणों में मतदान हुए थे।

खबरों के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जिनमें इस बार 2 या 3 राउंड में वोटिंग होनी है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि असम में सिर्फ 3 राउंड में ही वोटिंग होगी, इसके अलावा तीन राज्यों में सिर्फ एक राउंड में वोटिंग होगी, जबकि पश्चिम बंगाल में 8 राउंड में चुनाव होंगे। 

चुनाव आयोगी की ओर से तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद ममता बनर्जी (Mamata Benerjee) ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह बात कही। उन्होंने कहा, आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक ही जिले में 2 दो या तीन राउंड में वोटिंग कराने का फैसला लिया है।

‘बंगाल में एक राउंड में चुनाव क्यों नहीं’

ममता बनर्जी (Mamata Benerjee) ने प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के कहने पर आयोग ने 8 राउंड में चुनाव कराने का फैसला लिया है। आखिर अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी एक ही राउंट में वोटिंग क्यों नहीं कराई जा रही।‘

सीएम बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस चुनाव के लिए अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल नहीं कर सकती। हम अपनी लड़ाई लड़ लेंगे। हम चुनाव आयोग से कहेंगे कि वह इलेक्शन में पैसे का गलत इस्तेमाल न करे।

ममता के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, आप पीएम के तौर पर अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बीजेपी लीडर के तौर पर ऐसा न करें। ममता बनर्जी ने कहा कि यदि आपको लगता है कि पश्चिम बंगाल को आप दबा लेंगे तो हम ऐसा नहीं होंने देंगे। हम भगोड़े नहीं हैं बल्कि हम जमीनी लोग हैं।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, आखिर एक ही जिले में 2 या 3 चरणों में वोटिंग क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि हम 25 दक्षिण परगना में मजबूत हैं और इसीलिए जानबूझकर वहां तीन राउंड में वोटिंग कराने का फैसला लिया गया है। इस दौरान ममता बनर्जी ने बांग्ला कार्ड खेलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal Election 2021) में कोई बंगाली ही राज करेगा।

आंकड़ों में टीएमसी अन्य पार्टियों से काफी आगे

बता दें, 294 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 8 चरणों में मतदान होने वाले है। सत्ताधारी TMC और अन्य विपक्षी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। TMC ममता बनर्जी के चेहरे पर चुनावी दंगल में है तो वहीं, बंगाल में टीएमसी की प्रमुख प्रतिद्वंदी मानी जा रही बीजेपी की ओर से अभी तक सीएम फेस का ऐलान नहीं हुआ है।

अगर हम पिछले चुनावों के आंकड़ों से इन दोनों पार्टियों के बीच तुलना करें तो टीएमसी इस रेस में काफी आगे है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पिछले 2 बार से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते आ रही है। तो वहीं, बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। बीजेपी को बंगाल विधानसभा चुनाव 2016 में मात्र 3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds