‘कुछ लोगों को शिवसेना भवन में फहरा रहे भगवा झंडे से दिक्कत…बीजेपी का अंतकाल आ गया है करीब’

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी की सरकार चल रही है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के इस गठबंधन में आये दिन आंतरिक कलह की खबरें सामने आती रहती है। वहीं, राज्य की प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी राज्य सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं। 

हाल ही में बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने शिवसेना भवन को ध्वस्त करने का बयान दिया था। जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जबरदस्त पलटवार करत हुए कहा था कि किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा।

इसी बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी को निशाने पर लिया है। सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी का अंतकाल करीब आ गया है।

‘…इसलिए बीजेपी का अंत निकट है’

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना भवन को लेकर लिखा कि ‘शिवसेना भवन में बाला साहेब ठाकरे के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है। उनका भगवा झंडा शिवसेना भवन में फहराया जाता है। यह कुछ लोगों को परेशान करता है। भाजपा कभी जमीनी स्तर से जुड़े वफादार कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। यहां बाहरी लोगों या पतितों के लिए कोई जगह नहीं थी। लेकिन अब पार्टी की मूल विचारधारा वाले लोग पतित लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए पार्टी का अंत निकट है।‘

बीजेपी नेता ने मांगी माफी

दरअसल, बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने बीते दिनों शिवसेना भवन पर हमला करने और फोड़ डालने की धमकी दी थी। जिस पर शिवसेना नेताओं की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। मामला बढ़ने के बाद बीजेपी नेता ने सफाई देते हुए कहा, ‘हमारे कार्यालय का उद्घाटन माहिम में हो रहा था। मुझे कई पुलिस कर्मियों के फोन आए थे जिन्होंने अनुरोध किया था कि नितेश राणे और मुझे वहां नहीं जाना चाहिए या कम से कम अगर हम जाते हैं तो रैली नहीं करनी चाहिए।‘

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने संबोधन में कहा था कि जब हम दादर-माहिम आते हैं, तो यहां इतनी बड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की जाती है जैसे हम शिवसेना भवन पर हमला करने जा रहे हों। मैंने बयान के लिए माफी मांगी है।‘

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds