'अपशकुन माना जाता है फटे कपड़े पहनना…'अब मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री ने फटी जींस विवाद पर दिया ये बयान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 23 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आजकल के युवा ट्रेंड के साथ चलना काफी पसंद करते
हैं। जो चीजें ट्रेंड में होती हैं
, वो भी उसे फॉलो करते नजर आते हैं। ऐसे ही फटी यानि
रिप्ड जींस भी हमारे फैशन और ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी हैं। बड़ी संख्या में लोग
इस फैशन को आजकल फॉलो करते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से रिप्ड जींस एक अलग ही वजह
से चर्चाओं में हैं। उत्तराखंड के कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत
ने अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में
  आ गए थे।
रावत ने फटी जींस को महिलाओं के संस्कारों से जोड़ने वाला अलग ही फॉर्मूला दिया
था।

अब मंत्री उषा ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा। इसके लिए तीरथ
सिंह
  रावत
को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी फटे कपड़ों को लेकर
बयानों का सिलसिला अभी तक थमा नहीं हैं। अब मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति
मंत्री उषा ठाकुर ने फटी जींस वाले विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फटे
कपड़े पहनना अपशकुन होता हैं।

दरअसल, सोमवार को उषा ठाकुर भोपाल में एक कार्यक्रम में आई
हुई थीं। इस दौरान उनसे जब उसने इस मामले पर राय मांगी गई
, तो
एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उषा ठाकुर ने कहा-
 
ये व्यक्तिगत राय है। भारत की संस्कृति में फटे कपड़े पहनने को सही
नहीं माना जाता। जब हमारे कपड़े फट जाते हैं
, तो परिवार के लोग कहते है इसे रिजेक्ट कर दो। मां
दादी कहते थे कि इसको अब मत पहनना।

उषा ठाकुर आगे बोलीं कि भारतीय संस्कृति में फटे
कपड़े को अपशकुन माना जाता है। इसलिए जो संस्कृति परिवार हैं
, वो परंपरागत जीवन शैली को जीते
हैं
, वो ऐसे कपड़ों को पसंद नहीं करते।

तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर मचा था बवाल

गौरतलब है कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने
विवादित बयान देकर पूरे मामले को तूल दिया था। एक कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह
रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में आजकल के युवा अजीब फैशन करने लगे हैं।
लड़के घुटनों से फटीं हुई जींस पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। आजकल के
बच्चे बाजार में घुटनों से फटी जींस खरीदने जाते हैं और अगर वो ना मिले तो कैंची
से उसे काट लेते हैं।

सीएम आगे बोले थे कि एक बार मैं जब हवाई जहाज में
बैठा था तो मेरे साथ एक महिला थी। उन्होनें गम बूट पहने हुए थे। उनकी जींस फटी हुई
थी
हाथों में कड़े थे। साथ में
दो बच्चे भी। वो महिला
 NGO चलाती हैंजो समाज के बीच में जाती है और खुद के दो बच्चे हैं। लेकिन घुटने फटे हुए
हैं तो वो ऐसे में क्या संस्कार देगीं
?

सोशल मीडिया पर हुई खूब
चर्चा

सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी बवाल मचा और
लोगों ने उनके बयान की जमकर आलोचना की। यही नहीं ट्विटर पर तो
 #RippedJeans ट्रेंड भी
चला। जिसमें महिला अपनी रिप्ड जींस में फोटो पोस्ट करते हुए सीएम पर तंज कसती नजर
आईं। हालांकि विवाद बढ़ता देख तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली
थीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds