Shiva Sharma Lucknow case: एक नामचीन रीयल एस्टेट कारोबारी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, नेपाल बॉर्डर पर लावारिस मिली एक आलीशान स्कॉर्पियो, और रसूखदारों के बीच उठने-बैठने वाली एक ऐसी मॉडल जो पलक झपकते ही वॉन्टेड क्रिमिनल बन गई। लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की तरह आगे बढ़ रहा है। इस पूरी कहानी के केंद्र में है श्रद्धा दुबे, जिसके गिरफ्तार होते ही लखनऊ के कई सफेदपोशों और ब्यूरोक्रेसी के चेहरों से नकाब उतरने की उम्मीद है। राजनीतिक रसूख, ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर वायरल हुई आखिरी चैट ने इस केस को उत्तर प्रदेश का सबसे चर्चित मामला बना दिया है। फिलहाल लखनऊ पुलिस ने आरोपी श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
और पढ़ें: सड़क से संसद तक मचेगा बवाल? Rahul Gandhi के एक ट्वीट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन! — NEDRICK NEWS
इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवा हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां शिवा की मौत और उनकी आखिरी चैट के आधार पर शक की सुई सीधे श्रद्धा की तरफ घूम रही है, वहीं दूसरी तरफ फरार चल रही श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।
Shraddha Dubey ने वीडियो में क्या कहा?
मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो में श्रद्धा दुबे हाथ जोड़कर यह कहती नजर आ रही है कि शिवा की हत्या नहीं हुई है, बल्कि उन्होंने खुदकुशी की है। इसके साथ ही उसने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि उसका नाम बेवजह बड़े नेताओं या ब्यूरोक्रेट्स के साथ न जोड़ा जाए। श्रद्धा का कहना है कि इंस्टाग्राम पर किसी के साथ जुड़े होने का मतलब यह नहीं होता कि उसका उनसे कोई व्यक्तिगत या आपराधिक संबंध है। अपने फरार होने पर सफाई देते हुए उसने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से इस स्थिति में नहीं थी कि किसी का सामना कर सके, इसीलिए वह अब तक सामने नहीं आ पा रही थी।
Shiva Sharma की मौत के बाद नेपाल की तरफ क्यों भागी Shraddha?
लेकिन इस सफाई के बावजूद कई ऐसे गंभीर सवाल हैं, जिनसे श्रद्धा पल्ला नहीं झाड़ सकती। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वह बेगुनाह है, तो शिवा की मौत के तुरंत बाद वह नेपाल बॉर्डर की तरफ क्यों भागी? पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा में, नेपाल बॉर्डर से महज 1 किलोमीटर पहले एक प्राइवेट पार्किंग में श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो लावारिस खड़ी मिली है। आशंका है कि श्रद्धा गाड़ी वहीं छोड़कर नेपाल भाग चुकी है। पार्किंग संचालक के मुताबिक, 10 अक्टूबर की सुबह करीब 5:35 बजे एक महिला और एक पुरुष इस गाड़ी को पार्क करके नेपाल की तरफ जाते दिखे थे।
लखनऊ करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत के बाद में श्रद्धा दुबे के करैक्टर से जुड़े कई पहलूओं की कड़ियाँ खुलती जा रहे हैं.सबसे पहले जानिए घटना के बाद से श्रद्धा कहां है,बहराइच के रूपईडीहा के रास्ते नेपाल बॉर्डर मैं प्रवेश से 1 किलोमीटर दूर श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो इंडो नेपाल बॉर्डर की प्राइवेट पार्किंग में खड़ी मिली,गाड़ी का रजिस्ट्रेशन आरोपी श्रद्धा दुबे के नाम।आशंका श्रद्धा गाड़ी खड़ी कर नेपाल भाग गई हैं.आरोपियों ने 10 अक्टूबर सुबह 5:35 पर पार्किंग में खड़ी की गाड़ी। पार्किंग संचालक ने बताया गाड़ी में एक महिला व एक पुरुष सवार थे और नेपाल की तरफ जाते दिखें।
बीते 2026 जनवरी माह में छेड़खानी के मामले में प्रयागराज जिले के एक विधायक ने उसे अपनी भतीजी बताकर पैरवी की थी।लखनऊ के हजरतगंज थाने में श्रद्धा ने अपने ही ड्राइवर इमरान के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था और इमरान जेल भेजा गया था।
श्रद्धा की एक चैट आई है उसमे वह करोड़पति कारोबारी को कोसते हुए लिख रही है कि शिवा सीरियसली दिल से बद्दुआ है तुम्हारे लिए।जैसे तुमने मेरा इस्तेमाल करके अपना व्यवहार बदल दिया न…
वैसे ही तुम्हारे साथ कुछ ऐसा हो कि किसी का इस्तेमाल करने लायक न रह जाओ।पहले तो कॉल कर-करके पीछे पड़े रहते थे।अब क्या हो गया,कैंसर हो गया क्या तुम्हें या कि मरने वाले हो?
शिवा शर्मा हत्याकांड की फरार आरोपी श्रद्धा दुबे काफी रसूखदार थी।लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया फेस्ट में वीवीआईपी गेस्ट बनाई गई। कई बड़े नेताओं और अलावा ब्यूरोक्रेसी में उसके अच्छे संबंध थे। अगस्त में एक एनजीओ द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया।
जांच के दौरान ये भी पता चला कि श्रद्धा अपना ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी।अब तक चार नंबर बदल चुकी थी।वहीं,शिवा के परिवार का आरोप है कि रसूख के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
कहीं सोंची समझी साजिश के तहत तो श्रद्धा ने नहीं बनाई थीं शिवा से करीबियां। सारी वारदात की कहानी श्रद्धा दुबे के गिरफ्तारी के बाद ही पूरी होगी।फिलहाल लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा पर 25 हजार इनाम घोषित कर दिया है।
— Tushar Rai (@tusharcrai) October 14, 2026
रसूखदारों से पहचान
श्रद्धा दुबे का यह कोई पहला विवाद नहीं है, उसका पुराना इतिहास भी बेहद चौंकाने वाला रहा है। इसी साल जनवरी 2026 में लखनऊ के हजरतगंज थाने में श्रद्धा ने अपने ही ड्राइवर इमरान के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाया था। तब प्रयागराज के एक रसूखदार विधायक ने श्रद्धा को अपनी भतीजी बताकर पुलिस महकमे में उसकी पैरवी भी की थी, जो श्रद्धा के ऊंचे राजनीतिक रसूख को बयां करता है।
व्हाट्सएप चैट भी आई सामने
अब इस मामले में श्रद्धा की एक व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है, जो सीधे तौर पर शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़ती दिख रही है। इस चैट में वह करोड़पति कारोबारी शिवा को बुरी तरह कोसते हुए लिख रही है– “शिवा, सीरियसली दिल से बद्दुआ है तुम्हारे लिए। जैसे तुमने मेरा इस्तेमाल करके अपना व्यवहार बदल दिया न… वैसे ही तुम्हारे साथ कुछ ऐसा हो कि तुम किसी का इस्तेमाल करने लायक न रह जाओ। पहले तो कॉल कर-करके पीछे पड़े रहते थे, अब क्या हो गया? कैंसर हो गया क्या तुम्हें या फिर मरने वाले हो?”
यह भी सामने आया है कि फरार आरोपी श्रद्धा दुबे बेहद रसूखदार है। वह लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया फेस्ट में वीवीआईपी गेस्ट (VVIP Guest) के तौर पर शामिल हुई थी। सत्ताधारी नेताओं से लेकर ब्यूरोक्रेसी (प्रशासन) के बड़े अफसरों तक उसकी सीधी पहुंच थी। यहाँ तक कि पिछले अगस्त महीने में एक एनजीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उसे बकायदा ‘नारी शक्ति सम्मान’ से भी नवाजा गया था।
जांच में खुलासा
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि श्रद्धा बेहद शातिर तरीके से काम करती थी। वह ब्लैकमेलिंग का अपना टारगेट पूरा करने के बाद तुरंत मोबाइल नंबर बदल लेती थी और अब तक वह चार नंबर बदल चुकी है। दूसरी ओर, मृतक शिवा शर्मा के परिवार का सीधा आरोप है कि श्रद्धा के इसी ऊंचे रसूख के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार करने में ढीली कार्रवाई कर रही है। अब देखना यह होगा कि नेपाल बॉर्डर पर गाड़ी छोड़कर गायब हुई श्रद्धा कब तक पुलिस की गिरफ्त में आती है, क्योंकि इस मर्डर मिस्ट्री का असली सच उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएगा।













































