ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते का हुआ खुलासा, लेकिन ये बड़ा सवाल बना लोगों के गले की फांस!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 15 जुलाई 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 15 जुलाई 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। सुष्मिता सेन को एक बार फिर प्यार हो गया है। इस बात की जानकारी आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस बात का ऐलान करते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स का सैलाब उमड़ उठा। इस बीच लोगों का ध्यान सुष्मिता सेन की रिंग पर जा अटका। आइए इस रिंग की क्या सच्चाई है आपको बताते है।

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने वीरवार को कुछ तस्वीर साझा कर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया। इन तस्वीरों ने दोनों के रोमांटिक भरे पल देखे जा सकते है। इसके अलावा ललित मोदी ने ये भी बताया कि वे जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते है। हालांकि तस्वीर में सुष्मिता सेन अपनी रिंग फ्लॉट करते हुए भी नजर आ रही है। 

ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते का हुआ खुलासा, लेकिन ये बड़ा सवाल बना लोगों के गले की फांस! — Nedrick News

क्या दोनों की हो चुकी है सगाई

वहीं अटकले ये भी थी कि दोनों ने शादी कर ली है। इसी बीच एक और तस्वीर देखी गई जिसमें सुष्मिता सेन ने इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है। साथ ही फोटो मे दोनों कपल मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ललित मोदी और सुष्मिता सेन इंगेज हो चुके है। हालांकि इन खबरों की क्या सच्चाई है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। 

Also Read..अब तक कितने लोगों को डेट कर चुकी हैं, भारत की पहली मिस यूनिवर्स Sushmita Sen?

जल्द कर सकते है शादी

बता दें कि ललित मोदी ने ये भी बताया कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते है। सभी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच दोनों के रिश्ते के ओपनअप होने के बाद सभी भौचक्के है। अब तक इस पर मीम्स और जोक्स की बाढ़ भी आ चुकी है। वहीं इस बीच सवाल अब भी यही है कि क्या ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने गुपचुप तरीके से इंगेजमेंट की है? 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds