जानिए क्यों ढाई महीने की बच्ची को लेकर विधानसभा पहुंची MLA

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 20 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

महाराष्ट्र विधानसभा में ढाई महीने के बच्चे  के साथ नजर आई  MLA

सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) के शीतकालीन सत्र (winter session) का पहला दिन था और इस पहले दिन ज़्यादातर सभी नेता विधानसभा पहुंचे थे. वहीं इस बीच नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) की विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे इस विधानसभा सत्र के दौरन विषय चर्चा बन गयी. 

Also Read- शराब पियोगे तो मरोगे… कोई सरकारी मुआवजा नहीं : Nitish Kumar

ढाई महीने के बच्चे के साथ विधायक पहुंची विधानसभा

दरअसल, नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) की विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे (MLA Saroj Babulal Ahire) अपने ढाई महीने के नवजात बच्चे को साथ लेकर ही विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंच गई. वहीं नवजात बच्चे के साथ विधानसभा सत्र में भाग लेने का उनका वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर जमकर वायरल हो गया 

लोगों ने कई तारीफ 

वहीं ढाई महीने के नवजात बच्चे को साथ लेकर विधानसभा सत्र में पहुंची   विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे के वायरल विडियो को पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. ज्यादातर लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि इसे ही जनसेवा कहते हैं. 

इस वजह से बच्चे के साथ  विधानसभा पहुंची थी विधायक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब सरोज से बच्चे को साथ लेकर विधानसभा सत्र में भाग लेने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, पिछले 2.5 साल से कोविड-19 (Covid 19) महामारी के कारण नागपुर (Nagpur) में विधानसभा सत्र आयोजित नहीं हुआ है. मैं एक मां हूं, लेकिन मैं अपने वोटर्स के लिए जवाब लेने यहां आई हूं. 

बता दें, सरोज महाराष्ट्र की देवलाली सीट से विधायक हैं.सरोज ने गत 30 सितंबर को ही एक बेटे को जन्म दिया है और इसके बाद से वे सार्वजिनक स्थानों पर दिखाई नहीं दी हैं. 

Also Read- गुजरात और हिमाचल तो सिर्फ झांकी है, अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds