जानिए क्यों किया साजिद खान ने अपनी एक्स को याद

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 03 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लड़ाई के दौरन साजिद को आई अपनी  एक्स को याद 

साजिद खान (Sajid Khan) ने बिग बॉस (Big Boss) के घर में एक खुलासा किया है और ये खुलासा उन्होंने अपनी एक्स को लेकर किया है. दरअसल, बिग बॉस हाउस में साजिद खान को अपने प्यार की याद किया है. वहीं ये सब एक लड़ाई के दौरान हुआ है. 

Also Read- बिग बॉस शो से बाहर होगा ये खिलाडी.

प्रियंका और अंकित की हुई थी लड़ाई 

हाल ही में शो में प्रियंका चाहर चौधरी  और अंकित गुप्ता के बीच खूब झगड़ा हुआ. जिसके बाद अंकित ने प्रियंका के लिए सौंदर्या शर्मा को कहा था- “ये सिर्फ गेम की ही बात करती है. घर में हुए एक टास्क के दौरान ये स्टेटमेंट बाहर आ गया और प्रियंका को पता चल गया. प्रियंका अंकित की ऐसी बातों से दुखी हो गईं.

प्रियंका को जब पता चलता है कि अंकित उनके लिए ये सब बोलते हैं तो वो गुस्से से आगबबूला हो जाती हैं. हालांकि अंकित प्रियंका को काफी समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रियंका मानने के लिए तैयार नहीं हैं. जिस वक्त दोनों का झगड़ा हो रहा होता है साजिद खान गार्डन एरिया में सब सुन रहे होते हैं. इसके बाद साजिद खान अंकित से कहते हैं कि उन्हें प्रियंका को मनाना चाहिए. साजिद अपने एक्स रिलेशनशिप को याद करते हुए अंकित को समझाते हैं.

साजिद खान को एक्स की याद 

जब अंकित ने अपनी पूरी बात साजिद खान को बताई तो साजिद खान ने कहा, इतने छोटे से स्टेटमेंट पर इतना पैनिक क्या होना. वहीं साजिद खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ बातें बताईं. साजिद खान ने बताया कि रिलेशनशिप में मैं भी इन चीजों से गुजर चुका हूं. मैं कुछ ऐसे रिलेशनशिप में रहा हूं, जहां पर लोग हाइपर हो जाते हैं. हालांकि इस पर अंकित कहते हैं कि उनके और प्रियंका के बीच सिर्फ दोस्ती है, कोई रिलेशनशिप नहीं है. इसके बाद साजिद कहते हैं कि, एक रिलेशनशिप में आप सुना नहीं सकते हैं, आपको सुनना ही पड़ता है.

जानिए किससे था साजिद खान का अफेयर

बॉलीवुड गलियारों में साजिद खान का नाम कई एक्टेस के साथ जुड़ चुका है. साजिद खान का नाम गौहर खान के साथ जुड़ा था. खबरों की मानें तो दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे. दोनों की सगाई की खबरें भी आईं थी. हालांकि ये रिश्ता कुछ दिनों बाद टूट गया था. इसके बाद साजिद खान का नाम एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज. ईशा गुप्ता, तमन्ना भाटिया और रक्षंदा खान के साथ भी जुड़ चुका है. साजिद के अफेयर की चर्चाएं ग्लैमर वर्ल्ड में काफी सुर्खियों में रही हैं. अब बिग बॉस के घर में साजिद को अपना पुराना प्यार याद आ रहा है.

Also Read- जानिए कौन हैं ये गोल्ड बॉय, जो करेंगे Bigg Boss के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds