जानिए क्यों फिनाले से पहले घर से बेघर हो जाएंगे अब्दु रोजिक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जनवरी 2023, 05:30 AM Updated: 10 जनवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

घर से बेघर होंगे अब्दु रोजिक

छोटे परदे का चर्चित शो बिग बॉस-16 (Bigg Boss 16)  अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है जैसे-जैसे इस शो की फिनाले डेट सामने आ रही है वैसे ही इस शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस बीच खबर अब इस शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है और ये ट्विस्ट घर के विदेशी मेहमान और कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को लेकर है. दरअसल, खबर है कि अब्दु रोजिक फिनाले से पहले ही घर से बेघर हो जाएंगे.

Also Read- जानिए क्यों बिग बॉस शो में साजिद से मिलकर रोने लगी उनकी बहन

जानिए क्यों शो से बाहर हो रहे हैं अब्दु

जानिए क्यों फिनाले से पहले घर से बेघर हो जाएंगे अब्दु रोजिक — NEDRICK NEWS

एक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगे. ‘द खबरी’ नाम के एक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट कर दावा किया कि अब्दु शो से बाहर आ रहे हैं. ट्वीट में लिखा है, “अब्दु रोजिक 12 जनवरी को पुराने कमिटमेंट्स के चलते बिग बॉस 16 के घर से बाहर हो जाएंगे. कोई खास उन्हें बाहर निकालने के लिए आएगा और शो से उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.. वहीं कहा जा रहा है कि ऐसा वो अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से कर रहे हैं.


लोगों ने शो ना छोड़ने की अपील

वहीं इस पोस्ट पर अब्दु के शो ना छोड़ने की अपील कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब्दु की टीम से अनुरोध है कि उन्हें बिग बॉस 16 के घर में रहने दिया जाए और हम अब्दु रोजिक को फिनाले में देखना चाहते हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, उसे रहने दो. अब्दु के बिना बिग बॉस बोरिंग है. वह ट्रॉफी के इतने करीब है, ऐसा मत करो. हम सभी उसकी यात्रा का वीडियो देखना चाहते हैं. हालांकि, अब 12 जनवरी को क्या ये सच में होगा या नहीं ये तो शो में ही पता चलेगा.

पहले भी शो से बाहर निकले से थे अब्दु

जानिए क्यों फिनाले से पहले घर से बेघर हो जाएंगे अब्दु रोजिक — NEDRICK NEWS

अब्दु पहले भी इस शो से बाहर आ चुके थे, लेकिन उस वक्त वो अपने एक प्रोफेशनल काम के लिए निकले थे, लेकिन इस बार वो हमेशा के लिए बिग बॉस के घर से बाहर जा रहे हैं.

अब इस दिन होगा फिनाले

आपको बता दें, ये शो बहुत अच्छा चला रहा है और इस समय इस शो की टीआरपी भी अच्छी है. वहीं इस वजह से इस शो को आगे बढ़ा दिया गया है. जहां इस शो का फिनाले 12 जनवरी 2023 को होने वाला था लेकिन शो आगे बढ़ने की वजह से इस शो का फिनाले 12 फरवरी 2023 को होगा.

Also Read- ड्रामा बना शार्क टैंक इंडिया का सीजन-2, लोगों ने कहा शो है स्क्रिप्टेड.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds