जानिए क्या है फोटोग्राफी के नियम, जिनका उल्लघंन करने पर Raveena Tandon को हो सकती है सजा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 29 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व  में एक्ट्रेस ने तोड़ा उल्ल्घंन 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लोगों ने अक्सर फिल्मों में देखा होगा लेकिन  कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वो एक बेहतरीन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी हैं. वहीं अपने शौक के लिए वो हर साल देश के मशहूर जंगलों और वाइल्ड लाइफ सैंचुरीज में जाती हैं. लेकिन इस बार उनके इस शौक ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है और इसके लिए उन्हें सजा भी मिल सकती है.

Also Read- देव भूमि उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड कलाकार.

एक्ट्रेस ने किया नियमों का उल्लंघन

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) में एक्ट्रेस रवीना टंडन पर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है.  दरअसल, हाल ही में रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी इंजॉय करने पहुंची थीं. इस दौरान वो अपना फोटोग्राफी वाला प्रोफेशनल कैमरा लेकर भी पहुंची थीं. जंगल सफारी के दौरान उन्हें एक टाइगर रोड क्रॉस करता हुआ दिखाई दिया. एक्ट्रेस को फोटोग्राफी का मौका दिखा तो वो फौरन जिप्सी से निकल कर इस टाइगर को शूट करने लगीं. वहीं जब एक्ट्रेस फोटोशूट कर रही थीं तो तब टाइगर को उनने आने का एहसास हुआ तब टाइगर ने उनकी तरफ दहाड़ते हुए आगे बढ़ा था. इससे एक्ट्रेस की जान को खतरा भी हो सकता था. वहीं, ये मामला सामने आने के बाद एक्ट्रेस पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने नियमों को तोड़ा है.

जानिए क्या है नियम

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नियमों के मुताबिक अगर आप जंगल में सफारी पर निकले हैं तो जानवरों से जिप्सी की दूरी कम से कम 20 मीटर होनी चाहिए थी. रवीना ने इस दूरी को मेनटेन नहीं किया. ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावनाएं थीं.

जाँच के दिए गये आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस केस में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं और एक्ट्रेस को अगर दोषी पाया जाता है तो उन्हें सजा का सामना भी करना पड़ सकता है.

Also Read- आदिपुरुष के राम ने किया अपनी सीता को प्रपोज, जल्द करेंगे सगाई की अनाउंसमेंट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds