क्या है द ओपन फील्ड, जिसने खूंटी के कुमार अभिषेक को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान? Kumar Abhishek Oraon Jharkhand

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Kumar Abhishek Oraon Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले युवा उद्यमी कुमार अभिषेक उरांव इन दिनों पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय बने हुए हैं। उनकी इस चर्चा की वजह है राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक बड़ी कामयाबी। दरअसल, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘ट्राइबप्रेन्योर्स आइडिया क्वेस्ट’ (Tribepreneurs Idea Quest) में कुमार अभिषेक के स्टार्टअप और उद्यम ‘द ओपन फील्ड’ (The Open Field) को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक भव्य समारोह में कुमार अभिषेक को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस खास मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी मंच पर मौजूद रहे।

और पढ़ें: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 24 लोगों की दर्दनाक मौत| Assam Kaziranga road accident

5,000 से ज्यादा आवेदनों के बीच मारी बाजी| Kumar Abhishek Oraon Jharkhand

मूल रूप से खूंटी जिले के निवासी कुमार अभिषेक उरांव लंबे समय से आदिवासी इलाकों में तकनीक आधारित स्वरोजगार, स्थानीय उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुमार अभिषेक के मुताबिक, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए देशभर से 5,000 से अधिक आवेदन आए थे। कड़े मूल्यांकन के बाद इनमें से महज छह उद्यमियों को पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसमें उनके उद्यम ‘द ओपन फील्ड’ ने पहला स्थान हासिल कर झारखंड का मान बढ़ाया है।

क्या है कुमार अभिषेक का ‘द ओपन फील्ड’ और यह कैसे काम करता है?

‘द ओपन फील्ड’ मुख्य रूप से क्लाइमेट-टेक (Climate-Tech) और एग्री-टेक (Agri-Tech) के क्षेत्र में काम करने वाला एक आधुनिक उद्यम है। इसका मकसद जंगल और खेती से मिलने वाले उत्पादों को खराब होने से बचाना और उनकी गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसकी दो प्रमुख तकनीकों की देशभर में सराहना हो रही है:

  • ‘अयन’ सौर डिहाइड्रेटर (Ayan Solar Dehydrator): इस तकनीक के जरिए वन उपज और कृषि उत्पादों को सौर ऊर्जा की मदद से नियंत्रित वातावरण में सुखाया जाता है। इसमें खास सेंसर आधारित सिस्टम लगा है, जो तापमान, नमी, वजन और प्रोसेसिंग में लगने वाले समय का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करता है। इससे उत्पादों की शेल्फ लाइफ और क्वालिटी बनी रहती है, साथ ही फसल व वन उपज की बर्बादी काफी हद तक कम हो जाती है।
  • ‘फॉरेस्ट ओएस’ (Forest OS): यह एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन से जुड़े डेटा को व्यवस्थित करने में मदद करता है।

‘कुछ पलों को पूरी तरह महसूस करने में समय लगता है’: कुमार अभिषेक

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने के बाद कुमार अभिषेक उरांव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने लिखा कि “कुछ पलों को पूरी तरह महसूस करने में समय लगता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार पाना उन्हीं पलों में से एक है।”

उन्होंने अपने संघर्ष और जड़ों को याद करते हुए आगे लिखा कि झारखंड से आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उस राष्ट्रीय मंच पर खड़ा होना एक बेहद निजी और भावुक अनुभव था। उस पल उन्हें अपना घर, अब तक का पूरा सफर और वे तमाम लोग याद आए, जिन्होंने उन पर तब भरोसा जताया था जब भविष्य को लेकर कुछ भी तय नहीं था।

और पढ़ें: पराली जलाने पर पंजाब प्रशासन का कड़ा शिकंजा: पटियाला में 198 FIR और 7.80 लाख का जुर्माना| Punjab stubble burning news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds