पराली जलाने पर पंजाब प्रशासन का कड़ा शिकंजा: पटियाला में 198 FIR और 7.80 लाख का जुर्माना| Punjab stubble burning news

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Punjab stubble burning news: उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) पूरी तरह सख्त हो गए हैं। खासकर पटियाला जिले में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक पराली जलाने के कुल 380 मामले सामने आए हैं, जिनमें से प्रशासन की टीमों ने 331 खेतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान 213 जगहों पर पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई है।

और पढ़ें: ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक: एंटी-ड्रोन सिस्टम वाले वॉच टावर पर जा पहुंचा विदेशी जोड़ा, ASI ने मांगी रिपोर्ट| Taj Mahal security breach

पटियाला में जुर्माना, FIR और रेड एंट्री की कार्रवाई| Punjab stubble burning news

पराली जलाने की पुष्टि होने के बाद पटियाला प्रशासन ने 155 किसानों पर पर्यावरणीय मुआवजा (EC) लगाते हुए कुल 7 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है, जिसमें से 2 लाख 85 हजार रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। इसके अलावा, कानून तोड़ने वाले किसानों के खिलाफ 198 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं और 132 मामलों में संबंधित जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में ‘रेड एंट्री’ कर दी गई है। प्रशासन ने किसानों को पराली न जलाने की सख्त चेतावनी देते हुए 390 नोटिस भी जारी किए हैं।

पूरे पंजाब में 5,571 घटनाएं, 9.46 करोड़ का जुर्माना

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 12 नवंबर 2026 तक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे सूबे में पराली जलाने की कुल 5,571 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 5,089 खेतों का सत्यापन किया गया, जहां 2,176 स्थानों पर आगजनी की पुष्टि हुई। राज्यभर में अब तक 1,884 मामलों में 9 करोड़ 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है (जिसमें 38.25 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं), 1,536 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 1,769 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिरी है और 34 मामलों में अफसरों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है। पूरे राज्य में किसानों को 1,542 चेतावनी नोटिस दिए गए हैं।

फिरोजपुर सबसे ऊपर, 97.39% कटाई पूरी

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 737 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तरनतारन (688), संगरूर (640), बठिंडा (501), पटियाला (380), लुधियाना (284), मोगा (266) और अमृतसर (257) का नंबर है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में पंजाब के 32.87 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की बुवाई हुई थी, जिसमें से 97.39 फीसदी फसल की कटाई पूरी हो चुकी है। कटाई लगभग खत्म होने के बावजूद पराली जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं, जिसे रोकने के लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

पटियाला में कार्रवाई का पूरा लेखा-जोखा:

कार्रवाई का विवरणआंकड़े
कुल दर्ज घटनाएं380
खेतों का निरीक्षण331
पराली जलने की पुष्टि213
EC (जुर्माना) लगे मामले155
कुल जुर्माना राशि₹7.80 लाख
जुर्माना वसूली₹2.85 लाख
दर्ज FIR198
राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री132
चेतावनी नोटिस390

और पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों चमका छत्तीसगढ़: बिल्हा को देश में पहला स्थान, बिलासपुर रिवर फ्रंट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर| Swachh Survekshan 2025 Chhattisgarh

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds