जेनसेन हुआंग के बायोग्राफर ने उधेड़ी पर्सनल लाइफ की परतें: दुनिया जिसे समझती थी सादगी की मिसाल, उसे बताया घमंडी| Jensen Huang biography revelations

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Jensen Huang biography revelations: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में क्रांति लाने वाली दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) को शिखर तक पहुंचाने वाले जेनसेन हुआंग आजकल अपनी तकनीकी उपलब्धियों से ज्यादा निजी जिंदगी और बर्ताव को लेकर विवादों में घिरे हैं। 1993 में कंपनी की नींव रखने और करीब 33 साल तक इसकी कमान संभालने वाले हुआंग की छवि पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हुआंग की जीवनी ‘द थिंकिंग मशीन’ (2025) लिखने वाले मशहूर लेखक स्टीफन विट ने उनकी शख्सियत के कई अनछुए और चौंकाने वाले पहलू उजागर किए हैं। विट का मानना है कि हुआंग की कहानी सिर्फ कारोबारी कामयाबी की नहीं, बल्कि घमंड और खुद को सबसे ऊपर समझने की भी है।

और पढ़ें: जंगल की आग बुझाने के लिए चीन ने उतारा आसमानी टैंकर! महज 2 सेकंड में कर देगा 12 हजार वर्ग मीटर इलाके को पानी-पानी| China AG600 Kunlung aircraft

‘हुआंग से असहमति जताना बारूद में चिंगारी लगाने जैसा था’| Jensen Huang biography revelations

स्टीफन विट ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के लिए लिखे एक कॉलम में बताया कि जब वे 2023 में पहली बार हुआंग से मिले थे, तो वे एक बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े अरबपति नजर आए थे। अमेरिका के एक ‘Denny’s’ रेस्टोरेंट में मुलाकात के दौरान हुआंग ने वेट्रेस को 100-100 डॉलर के नोटों में 1,000 डॉलर की टिप दी थी और अपने पुराने दिनों को याद किया था जब वे खुद बर्तन धोते थे।

लेकिन करीब से जानने पर विट को हुआंग का बिल्कुल अलग रूप दिखाई दिया। विट के मुताबिक, हुआंग को अपनी किसी भी बात का विरोध बर्दाश्त नहीं था। छोटी-छोटी बातों पर वे आगबबूला हो जाते थे और सामने वाले पर घंटों चिल्लाते रहते थे। कंपनी के बड़े अधिकारी भी उनसे सवाल पूछने से कतराते थे। विट ने उनके गुस्सैल स्वभाव की तुलना ऑस्कर विजेता फिल्म ‘व्हिपलैश’ के बेहद सख्त म्यूजिक टीचर से की है।

तीन महिलाओं से अफेयर के दावे, खुफिया एजेंसियों की भी नजर

हुआंग की निजी जिंदगी को लेकर स्टीफन विट ने तीन महिलाओं से उनके रिश्तों का दावा किया है:

  1. एलिस हुआंग: पहला नाम चीनी कारोबारी एलिस हुआंग का है, जो सिंगापुर की एक क्लाउड कंपनी से जुड़ी रही हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने उनके चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध होने का संदेह जताया है। विट का कहना है कि एलिस के साथ नजदीकी रिश्तों के चलते यह मानना मुश्किल है कि हुआंग को उनकी गतिविधियों की खबर नहीं थी।
  2. किम्बर्ली पॉवेल: दूसरा नाम खुद Nvidia की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल का है, जो सीधे हुआंग के अंडर काम करती थीं। एक पूर्व कर्मचारी के मुताबिक, कंपनी के भीतर दोनों के रिश्तों की चर्चा आम थी।
  3. तीसरी महिला कर्मचारी: विट ने दावा किया कि हुआंग का तीसरा अफेयर भी Nvidia की ही एक अन्य महिला कर्मचारी से था, हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं हुई है।

बचपन के प्यार और पत्नी लॉरी को दिया धोखा

विट ने हुआंग के पारिवारिक जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि जेनसेन और उनकी पत्नी लॉरी की मुलाकात महज 17 साल की उम्र में कॉलेज की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लैब में हुई थी। छह महीने की हिचकिचाहट के बाद हुआंग ने उन्हें डेट के लिए पूछा था और दोनों ने कम उम्र में शादी कर ली थी। बच्चों मैडिसन और स्पेंसर की परवरिश के लिए लॉरी ने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि हुआंग Nvidia को आगे बढ़ा सकें। आज दोनों बच्चे भी कंपनी में बड़े पदों पर हैं। दोस्तों के मुताबिक यह एक खुशहाल शादी थी, लेकिन विट का साफ कहना है कि हुआंग ने अपनी पत्नी को धोखा दिया।

‘नार्सिसिस्ट की खुशी’ के लिए उठाते थे जोखिम

जब विट ने कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी से पूछा कि अपने बच्चों के कंपनी में काम करने के बावजूद हुआंग अपनी ही अधीनस्थ कर्मचारियों से अफेयर जैसा बड़ा जोखिम क्यों उठाते थे, तो उसका जवाब चौंकाने वाला था, “इससे उन्हें नशे जैसा अहसास होता था, एक नार्सिसिस्ट (आत्ममुग्ध व्यक्ति) की खुशी।”

विट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में ही उन्हें इन अफेयर्स की भनक लग गई थी, लेकिन कंपनी के अंदर डर और खामोशी के माहौल के कारण पुष्टि करना मुश्किल था। बाद में पत्रकारों और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच ने इन परतों को खोल दिया। विट का मानना है कि अपनी काबिलियत से Nvidia को खड़ा करने वाले हुआंग के अहंकार ने अंततः उनकी ही साख को गहरी चोट पहुंचाई है।

और पढ़ें: जेनसन हुआंग विवाद में नया भूचाल: चीनी जासूस से रिश्तों का अलर्ट मिलने के बावजूद क्यों चुप रहे ट्रंप? Jensen Huang China spy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds