Budget 2022: एक क्लिक में जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किए कौन-कौन से बड़े ऐलान?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज देश का आज बजट पेश किया गया। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ये बजट पेश किया, जिसमें हर वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान किए। मोदी सरकार का दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2019 में वित्त मंत्री ने अपना पहला बजट पेश किया था। ये सीतारमण का चौथा बजट था। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट अगले 25 सालों की अर्थव्यवस्था का ब्लूप्रिंट बनेगा। इसके जरिए भारत आजादी के 75 साल से 100 साल तक का सफर तय करेगा। 

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने अपने चौथे बजट में नौकरी से लेकर गरीबों को घर देने समेत कई बड़े बड़े ऐलान किए। आइए जान लेते हैं कि इस बार के बजट में सरकार की तरफ से क्या-क्या सौगातें जनता को दी गई। 

– अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुमान जताया कि आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2% रह सकती है।

– निर्मला सीतारमण ने कहा कि LIC के जल्द आईपीओ आने की उम्मीद।

– 60 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी।

– डाक घरों में ATM की सुविधा दी जाएगी।

– महिला शक्ति के लिए तीन नई योजनाएं लाई जाएंगी।

– चमड़े का सामान सस्ता होगा। कपड़ा भी सस्ता होगा। 

– ई पासपोर्ट जारी होंगे। 

– पीएम आवास योजना के तहत 2022-23 में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। 

– 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों को हर घर नल से जल योजना से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए 60,000 करोड़ रुपए जारी किए गए। 

-चमड़े का सामान, खेती के सामान, मोबाइल, चार्जर, हीरे की ज्वेलरी सस्ती की गई।

टैक्स से जुड़े हुए ये ऐलान

– ITR में गड़बड़ी होने पर 2 सालों तक सुधार करने का मिलेगा मौका। दिव्यांगों के माता पिता को मिलेगी टैक्स से छूट

– सरकार की तरफ से इनकम टैक्स की स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया।  

– एनपीएस में योगदान 14% तक हो सकेगा. 

– कर्मचारियों की पेंशन में टैक्स पर छूट

– स्टार्टअप को मार्च 2023 तक टैक्स इंसेंटिव

– सीतारमण ने कहा कि डिजिटल करंसी (क्रिप्टो करेंसी) से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। क्रिप्टो करेंसी में घाटा होने पर भी टैक्सी देना होगा। इसके अलावा वर्चुअल करंसी के ट्रांसफर पर 1 फीसदी TDS भी लगेगा।

– कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा.

– तराशे और पॉलिश किए गए हीरों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया गया।

किसानों के लिए कई ऐलान

– 2022-23 में RBI डिजिटल रुपया लॉन्च करेगी।

– MSP पर रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी।

– तिलहनों के उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। 

– ऑर्गेनिक खेती पर सरकार जोर देगी। 

– किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी। खेती में मदद करेगा ड्रोन।

– एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा मिलेगा।

 – किसानों की आय बढ़ाने के लिए PPP मोड में योजना शुरू होगी। 

-गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। 

– साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित

परिवहन से जुड़े बड़े ऐलान

– 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।

– एक साल में 25 हजार किमी हाईवे किया जाएगा। हाईवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

– 8 नई रोपवे का निर्माण किया जाएगा. 

– 3 सालों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित होंगे। 

वन क्लास, वन टीवी चैनल का होगा विस्तार

– पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का विस्तार किया जाएगा। इस प्रोगाम के तहत टीवी चैनलों को 12 से बढ़ाकर 200 किया जाएगा। सभी राज्यों में एक से 12 साल के बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिलेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds