जानिए कैसा रहेगा 04 अक्टूबर को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 04 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 04 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा… 

मेष राशि- आपका आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आपके मनचाहे सभी काम पूरे होते हुए दिखेंगे। मेहनत के नतीजे मिलेंगे। आज जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। 

वृषभ राशि- दिन की शुरूआत बढ़िया होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बीतेगा। आपके काम से सीनियर्स खुश होंगे। शारीरिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं।   

मिथुन राशि- आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा डामाडोल रहेगा। कामों में आपका मन नहीं लगेगा। आलस से भरा आज आप महसूस करेंगे। आपको आज परिवारवालों के साथ वक्त बिताकर अच्छा लगेगा। 

कर्क राशि-  दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ आज आपके झगड़े हो सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है। आज के दिन अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। 

सिंह राशि- दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल रहेगी। मन मुताबिक काम ना होने से आप परेशान रहेंगे। नेगिटिविटी से जितना हो सकें, खुद को बचाएं। 

कन्या राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। बिजनेस में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से खुद को बचाएं। 

तुला राशि– दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। घर में थोड़ा टेंशन का माहौल रह सकता है। किसी करीबी के स्वास्थ्य की वजह से आप परेशानी में रहेंगे। कुछ खास लोग आपके साथ खड़े रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आपका दिन शानदार बीतेगा। आज किसी अनजान शख्स से आपकी दोस्ती हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। किस्मत का आपको साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। 

धनु राशि- दिन आपका ठीक ठाक बीतेगा। आज कोई अनहोनी आपके साथ हो सकती है। थोड़ा संभलकर रहने की आज आपको जरूरत है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

मकर राशि-  आपका दिन बढ़िया बीतेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आज आप कामकाज के सिलसिले में तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। 

कुंभ राशि- आपको आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हर परिस्थिति में धैर्य से काम लें। किसी से भी झगड़ा मोल लेने से बचें। 

मीन राशि- दिन आपका बहुत अच्छा बीतेगा। रुके हुए काम आपके बनते हुए दिखाई देंगे। भाग्य का सितारा बुलंदियों पर रहेगा। कुछ लोग आपकी सफलताओं से जल सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds