जानिए कैसा रहेगा 04 दिसंबर को आपका दिन

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 दिसम्बर 2021, 12:00 AM | Updated: 04 दिसम्बर 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 04 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा… 

मेष राशि-  अगर आज आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप सफल रहेंगे। आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।

वृषभ राशि-   आज का दिन लॉटरी और सट्टा बाजार के लिए भी लाभदायक है लेकिन ये धन लाभ कई तरह की जिम्मेदारियां भी साथ लायेगा जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। अगर आप किसी लम्बी बीमारी से जूझ रहें हैं और नियमों का पालन नही कर रहे तो अब सख्ती से नियमों का पालन करें। अधिक पानी पीयें |कोशिश करें कि हर रोज कम से कम तीन लीटर पानी जरूर पीयें।

मिथुन राशि-  आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा । अपने दिमाग को आराम दें, समय से आपको स्वीक्रति भी मिलेगी और बाकी सभी अच्छी चीजें भी होनी हैं। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

कर्क राशि- आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। किसी से अचानक हुई मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। अगर किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था तो आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। 

सिंह राशि-  गुस्से पर काबू रखें, बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलने से काम बन सकता है। अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। मेहनत में कमी न करें। खान-पान में मन ज्यादा रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा, भगवान में मन लगाएं। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। परिवार का साथ न छोडें। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी मिलेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने पर मन शान्त रह सकता है। मीठे खान-पान में मन ज्यादा होगा।

तुला राशि- खर्चों में वृद्धि होगी तो उस पर काबू करने की कोशिश करें। नौकरी में तरक्की के मौके न गंवाएं।  कारोबार में कठिनाइयां होंगी पर सूझबूझ से उसे दूर किया जा सकता है। सेहत संबंधी परेशानी को दूर कर लें नहीं तो बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। 

वृश्चिक राशि- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। मन में निराशा और असन्तोष न आने दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन में बदलाव के आसार हैं। घरेलू समस्‍याएं कम होंगी। 

धनु राशि- मानसिक तनाव दूर करने के लिए पुराने दोस्तों से मिले। सेहत से संबंधी परेशानी से मुक्‍ति‍ मि‍लने के आसार हैं। व्यर्थ के बहस में न पड़े। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक होने पर बात आगे न बढाएं। धन खर्च पर काबू करें।  

मकर राशि- दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने से पीछे न रहें। मान-सम्मान में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में नई कामयाबी मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए भगवान का ध्यान करें। 

कुंभ राशि- आत्‍मविश्वास में कमी न लाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय बनाने के लिए परिवार को समय दें। धार्मि‍क यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी संबंधी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत में कमी न करें।  स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखें।  

मीन राशि- दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी दूसरे स्‍थान पर जाने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मेहनत ज्यादा करने पर कामयाबी अच्छी मिलेगी। विदेश यात्रा पर जाने संयोग बन रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds