जानिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई इस लड़की ने कैसे कसाब को पहुँचाया था फांसी के फंदे तक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 05 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

26/11 की मुख्य गवाह है देविका

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है और इस समय ये यात्रा अपने राजस्थान के पड़ाव पर है. राजस्थान पोहुचने से पहले इस यात्रा में अभी तक कई लोग इस इस यात्रा का हिस्सा बनकर राहुल गाँधी के साथ चलते हुए नजर आए हैं. वहीं इस बीच इस यात्रा में 26/11 की मुख्य गवाह  देविका भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुई।

Also Read- गाजियाबाद में कूड़ा फेंकने वालो जगह का हो रहा ब्यूटीफिकेशन, फोन करने पर कूड़ा उठाने वाली आएंगी गाड़ियां.

जानिए कौन है देविका

देविका पाली जिले के सुमेरपुर की रहने वाली है। जिस समय मुंबई में बम धमाके हुए थे उस समय वह अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर थीं और फ्लाइट लेने वाली थीं। वहीँ जिस बस में वो जा रही थी उसी बस में धमाका हुआ और धमाके में देविका के पैर में गंभीर चोटें आई और देविका को कई दिन अस्पताल में बिताने पडे थे। देविका वो लड़की है जिसकी वजह से देश के बड़े आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचा था.

देविका की वजह से कसाब को हुई थी फांसी

जानिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई इस लड़की ने कैसे कसाब को पहुँचाया था फांसी के फंदे तक — NEDRICK NEWS

कसाब मुंबई में हुए 26/11 वाले हमले का मुख्य आरोपी था जो जिंदा पकड़ा गया था. कसाब ने मुंबई आतंकी हमले में दर्जनों लोगों की जान ले ली थी। वहीं उस समय देविका का भी पैर टूट गया था और देविका सिर्फ नौ साल की थी। देविका ने ही कसाब को पहचाना था और कसाब को फांसी तक पहुंचाने में देविका की भूमिका और बयान बेहद महत्वपूर्ण रहे थे। सबसे बड़ी बात नौ साल की बच्ची अपनी पैर के चोट के कारण भी बिल्कुल नहीं डरी थी। अब यह बच्ची करीब 22 23 साल की हो चुकी है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई देविका

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जहां सीएम गहलोत से लेकर सचिन पायलट तक साथ पैदल मार्च करते हुए नजर आए. वहीं इस बीच इस 26/11 हमले में मुख्य गवाह देविका भी इस मार्चा का हिस्सा बनी. देविका झालावाड़ में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए आई थी। देविका के पिता भी उनके साथ थे। देविका से राहुल गांधी ने करीब तीन से पांच मिनट तक बात-चीत करी और इस दौरान देविका ने अपनी पहचान बताई तो एक बार तो राहुल गांधी भी हैरान हो गए। उसके बाद कुछ बातचीत हुई और देविका राहुल गांधी के साथ चलने लगीं। फिर कुछ देर के बाद देविका और उनके पिता यात्रा से अलग हो गए।

Also Read- पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर कहा, भारत का एक हिस्सा हमेशा मेरे साथ होता है : सुंदर पिचाई.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds