जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे !

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शादी का लड्डू एक ऐसा लड्डू है जिसे व्यक्ति को अपने जीवन एक बार तो खाना ही पड़ता है. हालांकि कई लोग शादी करते भी नहीं है वो अपना पूरा जीवन बिना जीवनसाथी के गुजरने में विश्वास रखते हैं, लेकिन जो लोग शादी करते हैं वो बढ़ी शान और शौकत के साथ अपनी हैसियत से भी ज्यादा खर्च करते हैं. ज्यादातर लोग अपनी शादी को काफी शानदार बनाने के लिए जितना बन सकता है वो उतना खर्चा करते हैं. इतना ही नहीं शादी में अगर कोई बड़ा सितारा शामिल हो जाए तो वो उसे शान मानते हैं.

अगर शान बढ़ानी है और पैसा भी है तो भला लोग फिल्मी सितारों को बुलाए भी क्यों न, जब वो पैसे लेकर आने को तैयार हैं. वहीं अगर आपके पास पैसे हैं और आप अपनी शादी में किसी बड़े स्टार को बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए कई सितारे हाजिर हैं, सिर्फ आपको उनकी फीस चुकानी होगी, तो आइए आपको कुछ बड़े सितारों के बारे में बताते हैं कि वो कितने पैसों में आपकी शादियों में नाचने के लिए तैयार हो जाते हैं.

प्रियंका चोपड़ा

जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे ! — NEDRICK NEWS

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अगर आपको अपनी शादी में परफॉर्म करवाना है तो ये आपको थोड़ा सा महंगा पड़ेगा, लेकिन हां आपकी शादी जरूर शानदार बन जाएगी. आपको बता दें कि प्रियंका शादी में परफॉर्मेन करने के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

दीपिका पादुकोण

जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे ! — NEDRICK NEWS

बॉलीवुड की एक बेइन्तहा खूबसूरत अदाकारा दीपिका को बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है. जहां ये एक फिल्म करने के लिए ही करोड़ों रुपए लेती है, तो फिर ये शादी में आने के लाखों रुपए क्यों न लें. वहीं शादियों में आने के अभिनेत्री दीपिका करीब एक करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

अक्षय कुमार

जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे ! — NEDRICK NEWS

वैसे तो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार देर रात पार्टियों में नहीं जाते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें पैसे देंगे तो वो आपकी शादी में जरूर आएंगे. जिसके लिए आपको लगभग डेढ़ करोड़ रुपये फीस देनी होगी.

कैटरीना कैफ

जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे ! — NEDRICK NEWS

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ शादियों और इंटरनेशनल इवेंट्स में परफॉर्म तो जरूर करती हैं, लेकिन वो डांस करने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये फीस लेती हैं. वहीं अगर आप उन्हें सिर्फ गेस्ट के तौर पर बुलाएंगे को आपको इसके लिए 1 से 2 करोड़ खर्च करने होंगे.

अनुष्का शर्मा

जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे ! — NEDRICK NEWS

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादियों में डिमांड कुछ ज्यादा ही है. ऐसा देखा गया है कि इनके चंचल मिजाज की वजह से इन्हें लोग अपनी शादी में काफी बुलाना पसंद करते हैं. जिसके बदले अनुष्का केवल 70 से 80 लाख रुपये फीस लेती हैं.

शाहरुख खान

जानिए शादी में आकर डांस करने के कितने पैसे लेते हैं ये मशहूर सितारे ! — NEDRICK NEWS

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के तो काफी लोग दीवाने हैं, इनकी एक मुस्कुराहट से ही कितनी लड़कियां पागल हो जाती हैं. बता दें कि ये शादी में आने के लिए तीन से चार करोड़ फीस लेते हैं, कई बार तो ये दो करोड़ में भी मान जाते हैं. वहीं शाहरुख खान का शादी में जाने के लिए भी एक खास नियम है, ये साल में केवल दस शादी या फिर पार्टियों में डांस करते हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds