सेब के सिरके के इन चमत्कारी फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें उपयोग का सही तरीका

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 21 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एप्पल साइडर हनी विनेगर में विटामिन बी, एसिटिक एसिड के साथ-साथ साइट्रिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। इस वजह से यह कई चीजों में काम आता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह न केवल वजन घटाने के लिए वरदान है बल्कि यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं है। एप्पल साइडर विनेगर पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आज हम आपको इनके बारे में बताएंगे।

और पढ़ें: 50 की उम्र में भी 30 जैसा दिखना है तो अपनाएं हमारे टिप्स, बुढ़ापा आपको छू भी नहीं पाएगा

सेब के सिरके से मिलने वाले पोषक तत्व

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड की मात्रा अधिक होती है और एसिटिक एसिड दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और फायदेमंद बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

सेब के सिरके के औषधीय गुण

सेब के सिरके के ये गुण हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा, यह शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। नतीजतन, आप जो भी खाते हैं, उसका पूरा फ़ायदा आपके शरीर को मिलता है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के अलावा, यह कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से भी बचाता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके जीवाणुरोधी गुण मुँहासे और अन्य संबंधित त्वचा संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं।

apple cider vinegar
SOURCE-GOOGLE

डायबिटीज

विशेषज्ञों के अनुसार, सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाता है। इसलिए, मधुमेह के रोगी इसका सेवन कर सकते हैं।

सेवन का तरीका: एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर दिन में दो बार, खाने से आधे घंटे पहले इसका सेवन करें। रात को सोने से पहले इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

मुंहासों से राहत

सेब के सिरके का इस्तेमाल भी मुंहासों को दूर करने में बहुत उपयोगी है। आमतौर पर मुंहासों की समस्या बैक्टीरिया के कारण होती है। सेब के सिरके में मौजूद एसिड की उच्च मात्रा बैक्टीरिया को मार देती है और संक्रमण को आगे फैलने से भी रोकती है। यह त्वचा के पीएच स्तर को भी नियंत्रित करता है। मुंहासों के कारण चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों या निशानों पर सेब के सिरके को लगाने से उनका रंग हल्का हो जाता है।

Know about apple cider vinegar miraculous benefits
Source: google

उपयोग करने का तरीका: मुंहासों से राहत पाने के लिए एक से तीन मिली सेब के सिरके को थोड़े से पानी में मिलाकर सीधे मुंहासों पर लगाएं और रात भर सूखने दें। सुबह ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से मुंहासे पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।

वजन घटाने में सहायक

सेब का सिरका वजन कम करने के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस समय बड़ी संख्या में लोग मोटापे से परेशान हैं, ऐसे में सेब का सिरका उनकी समस्या को दूर करने में काफ़ी फ़ायदेमंद है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है और ख़ास तौर पर पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

सेवन का तरीका: वजन कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 

और पढ़ें: Monsoon Skincare tips: बारिश के चिपचिपे मौसम में चेहरे को तारों ताजा रखने के लिए अपनाए ये खास टिप्स, फेस करेगा एक्स्ट्रा ग्लो

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds