Khuda Haafiz Chapter2: अपनी बेटी की तलाश में भटकते नजर आए विद्युत, ट्रेलर देख हैरान रह जाएंगे आप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 जून 2022, 05:30 AM Updated: 08 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और रोमांस से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर अपना जादू बिखरने को तैयार है। उनकी फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर- 2 अग्नि परीक्षा 8 जुलाई को रिलीज होगी।

इस फिल्म की रिलीज से पहले ट्रेलर आउट किया गया है। ट्रेलर में विद्युत का धमाकेदार एक्शन देखने को मिला। इसको देखने के बाद फिल्म में रोमांस, ड्रामा और एक्शन का भरपूर कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है।

Khuda Haafiz Chapter2: अपनी बेटी की तलाश में भटकते नजर आए विद्युत, ट्रेलर देख हैरान रह जाएंगे आप — NEDRICK NEWS

ट्रेलर की शुरूआत एक डायलॉग से होती है। डायलॉग में कहते है कि जब किसी आदमी को इतना मजबूर कर दिया जाय न कि उसे अंजाम कि परवाह न रहे, ऐसे ही लोग आगे चलकर बाहुबली बनते है। इसके बाद समीर यानि की विद्युत जामवाल डॉक्टर से बात करते हुए दिखते है और पूछते है कि डॉक्टर साहब आपको लगता है कि अगर नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय)और मैं बच्चे के लिए ट्राई करे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद वो एक बच्ची को गोद लेने की बात करते है जिसका नाम नंदनी होता है। इस ट्रेलर में विद्युत के खुशहाल परिवार को दिखाया गया है। हालांकि फिर अचानक उनकी बेटी नंदनी और एक बच्ची को स्कूल से किडनैप कर लिया जाता है। दोनों बच्चियों को मारने की प्लानिंग की जाती है। वहीं किडनैप बेटी की तलाश में निकले विद्युत ट्रेलर के एंडिंग में एक डायलॉग बोलते है, जुर्म सहना और जुर्म करना दोनों ही गुनाह है। मुझे मेरी बेटी चाहिए बस।

बता दें कि एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्म 2020 में आई खुदा हाफिस का सीक्वल है। जो कि डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। वहीं अब इसकी धमाकेदार सफलता के बाद खुदा हाफिज चैप्टर 2- अग्नि परीक्षा आने वाली है। ये फिल्म पैनोरिमा स्टू़डियो द्वारा निर्मित है। इस एक्शन ड्राम फिल्म को पर्दे पर विद्युत जामवाल और नरगिस ओवेरॉय ने बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया है। इस ट्रेलर को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds