Kharmas 2025 की शुरुआत, 16 दिसंबर से थम जाएंगे मांगलिक काम, इन राशियों को रहना होगा अलर्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 दिसम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 24 दिसम्बर 2025, 11:31 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kharmas 2025: हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर में सूर्य अपनी चाल बदलने जा रहे हैं और इसके साथ ही खरमास की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में खरमास को बेहद खास लेकिन संवेदनशील समय माना जाता है। मान्यता है कि जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब यह अवधि शुरू होती है। साल 2025 में सूर्य 16 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे और यहीं से खरमास लग जाएगा। इसका समापन 14 जनवरी 2026 को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही होगा।

और पढ़ें: Shani Dev News: शनि देव को प्रसन्न रखना है? तो ये राशियाँ काला रंग भूलकर भी न पहनें

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, लेकिन जब वे गुरु बृहस्पति की राशि यानी धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो उनका तेज कुछ हद तक कम हो जाता है। इसी कारण इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, यही वजह है कि खरमास के समय शादी, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण जैसे काम नहीं किए जाते।

इन राशियों को रहना होगा सावधान (Kharmas 2025)

खरमास का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है, लेकिन इस बार तीन राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और नई जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। सहकर्मियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। इस दौरान नया बिजनेस शुरू करने या निवेश करने से बचें। पारिवारिक रिश्तों में भी खटास आ सकती है और दांपत्य जीवन में नोकझोंक संभव है। साथ ही, दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सावधानी जरूरी है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा। पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वाणी पर संयम न रखा गया तो विवादों में फंसने की आशंका है। मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है और परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इस अवधि में विदेश यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए खरमास को काफी कष्टकारी माना जा रहा है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। नौकरी और पढ़ाई दोनों ही क्षेत्रों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर चलने की सलाह दी जा रही है।

खरमास में क्या न करें

शास्त्रों के अनुसार, खरमास के दौरान कुछ कामों से बचना चाहिए। इस समय शादी-सगाई, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। नया व्यवसाय शुरू करना भी शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे काम में अड़चनें आ सकती हैं। इसी तरह नया वाहन, सोना-चांदी या कोई महंगी वस्तु खरीदने से भी परहेज करना बेहतर होता है। नए घर में प्रवेश करना भी इस अवधि में वर्जित माना गया है।

पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ समय

हालांकि खरमास को रोक-टोक का समय कहा जाता है, लेकिन इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं माना जाता। यह अवधि पूजा-पाठ, भक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। इस समय जप, तप और दान-पुण्य करने से सकारात्मक फल मिलने की मान्यता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख पंचांग, ज्योतिष और मान्यताओं के आधार पर तैयार किया गया है। वैज्ञानिक रूप से ग्रहणों का असर साबित नहीं किया गया है। कृपया किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

और पढ़ें: Vrindavan Seven Thakur Ji: वृंदावन की यात्रा क्यों होती है अधूरी इन सात ठाकुर जी के दर्शन बिना? जानिए इस दिव्य परंपरा का पूरा महत्व

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds