'गजब की स्पीड', 'बच्चों में अंतर नहीं'- कपिल के घर दूसरे बच्चे ने लिया जन्म, तो लोगों ने ट्रोल करते हुए ऐसे-ऐसे कमेंट किए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बन गए हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बारे में जानकारी उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को दी। कपिल ने ट्वीट कर कहा- ‘नमस्कार, आज सुबह भगवान के आशीर्वाद से हमें एक बेटा हुआ है। भगवान की कृपा से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आप सबके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’

एक साल में दोबारा पापा बने कपिल

जहां एक ओर दोबारा से पापा बनने के लिए कई लोग उनको बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे। दरअसल, 2019 के दिसंबर महीने में ही कपिल पहली बार पापा बने थे। उनकी घर एक बेटी ने जन्म लिया था और अब 2021 की शुरुआत में ही कॉमेडी किंग के घर दूसरे बच्चे आ गया। जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे।

लोगों ने किया जमकर ट्रोल

सोशल मीडिया पर कई लोग कपिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों की? उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये तो बहुत जल्दी है…आपको पिछले साल ही तो बेटी हुई थी।’ वहीं अन्य यूजर ने कहा- ‘बच्चों के बीच में गैप नहीं, ये अच्छा नहीं।’

वहीं एक यूजर ने ये भी कहा- ‘बधाई कपिल शर्मा पाजी…बस अब जल्द ही परिवार नियोजन का एड ‘2 बच्चों में 3 साल का अंतर जरूरी’ भी शूट कर देना।’ इसके अलावा अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए ये भी कहा- ‘ओ भाई जी, गजब ही स्पीड से लगे हो। एक के बाद एक प्रोडक्शन चालू है, बिना रूके।’

आपको बता दें कि कपिल शर्मा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2019 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम अनायरा है। अब 2021 में कपिल-गिन्नी को एक बेटा हुआ है।

कपिल शर्मा शो बंद

गौरतलब है कि सोनी टीवी पर आने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ थोड़े समय के लिए बंद हो गया है। कपिल ने हाल ही में ट्विटर पर बताया था कि उन्होनें अपने दूसरे बच्चे के चलते ब्रेक लिया है। कुछ समय के बाद कपिल नए सीजन के साथ वापसी करेंगे। इसके अलावा कॉमेडी किंग जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। नेटिफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज के जरिए कपिल डिजिटल दुनिया में कदम रखेंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds