मशहूर एक्ट्रेस आखिर क्यों बनी कातिल! कास्टिंग डायरेक्टर ने 300 टुकड़ों में काटा फिर लाश के सामने किया….

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 22 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्मी दुनिया जितना स्टारडम देती है उतना ही इस इंडस्ट्री के सफल लोगों को ऐसे अंधेरे में भी धकेल देती है जहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ जो आई तो एक्ट्रेस बनने लेकिन बन गई हत्यारिन। जिन हाथों में उसे अवॉर्ड थामना चाहिए था उन्हीं हाथों से उसने कास्टिंग डायरेक्टर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2008 में हुए बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर के मर्डर की।इस मर्डर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। आइए आपको बताते हैं उस एक्ट्रेस के बारे में।

और पढ़ें: ‘नसीर के परिवार ने कभी…’ शादी के बाद कुछ ऐसी रही रत्ना पाठक की ज़िंदगी, धर्म परिवर्तन पर किया बड़ा खुलासा

नीरज ग्रोवर की हत्या उनके ही दोस्त ने की थी। नीरज ग्रोवर की दोस्ती कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया मोनिका सुसाइराज से बहुत तेजी से बढ़ी। मारिया बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आईं लेकिन प्रोड्यूसर्स के दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद उन्हें सिर्फ छोटे-मोटे रोल ही मिले। हालांकि, साल 2002 में उन्हें साउथ इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला। सक्सेस न मिलने पर मारिया मुंबई लौट आईं।

Kannada actress killed casting director Neeraj Grover
Source: Google

ऐक्ट्रिस संग दोस्ती बनी मौत का कारण

बाद में वह कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर की दोस्त बन गई। हालांकि, कुछ समय बाद यह खबर फैल गई कि नीरज गायब है। बाद में पता चला कि वह अपनी एक परिचित अभिनेत्री के घर उसकी शिफ्ट में मदद करने गया था, लेकिन वह कभी वापस नहीं आया। आइए अब उसकी हत्या के पीछे की वजह और अपराधी को कैसे पकड़ा गया, इसकी जांच करते हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने जब नीरज को उसके सेलफोन से ट्रैक किया, तो मारिया को पकड़ लिया गया और उसने नीरज की हत्या और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल कर ली।

Kannada actress killed casting director Neeraj Grover
Source: Google

एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने ली जान

दरअसल, अभिनेत्री मारिया मोनिका का प्रेमी जेरोम मैथ्यू इस कहानी का दूसरा किरदार था जिसकी वजह से यह सब हुआ। आपको बता दें कि जेरोम अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पॉजेसिव था और कास्टिंग डायरेक्टर को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मारिया का कोई बॉयफ्रेंड भी है। जब जेरोम ने एक बार अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क किया तो मारिया ने उसे बताया कि नीरज उसे नए घर में शिफ्ट करने में मदद कर रहा है। जब जेरोम को यह बात पता चली तो वह आगबबूला हो गया और सीधे अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा। वहां उसे पता चला कि हफ्ते से दोनों लिव-इन में हैं और इसके बाद एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने कास्टिंग डायरेक्टर की हत्या कर दी थी।

लाश के किए टुकड़े फिर बनाया संबंध

इसके बाद, नीरज के शरीर को एक्ट्रेस और उसके प्रेमी ने मिलकर 300 टुकड़ों में काट दिया। इन दोनों ने नीरज के शव के सामने ही संबंध भी बनाए। इसके बाद, दोनों ने सबूत मिटाने का फैसला किया। इस प्रक्रिया में, अभिनेत्री ने अनजाने में नीरज का फोन अपने पास रख लिया, और जब फोन बजा, तो उसने फोन उठाया, जिससे उनकी साजिश का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद, अभिनेत्री को लगभग तीन साल जेल में बिताने पड़े, जबकि उसके प्रेमी को दस साल की सजा हुई।

और पढ़ें: Chhaava Teaser: ‘संभाजी महाराज’ बनकर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे विक्की कौशल, टीजर में एक्टर ने मचाई गदर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds