जयपुर के जौहरी ने अमेरिकी महिला को ठगा, 6 करोड़ में बेचा 300 रुपये का नकली गहना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जून 2024, 05:30 AM Updated: 12 जून 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जयपुर में धोखाधड़ी का नया मामला सामने आया है। यहां एक विदेशी महिला से 6 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक ज्वैलरी शॉप में 6 करोड़ रुपए के नकली आभूषण बेचकर अमेरिकी महिला को ठगा गया। पिता-पुत्र ज्वैलर ने चांदी की चेन में सोने की पॉलिश और 300 रुपए कीमत के मोजोनाइट पत्थर को लाखों रुपए का हीरा बताकर फर्जी सर्टिफिकेट भी दे दिया। नकली आभूषण बेचने के मामले में पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। ज्वैलर्स गौरव सोनी और राजेंद्र सोनी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं। यूएस निवासी चेरिश ने 18 मई को जयपुर के माणक चौक थाने में मामला दर्ज कराया था।

और पढ़ें: हरप्रीत कौर लुधियाना ब्यूटी पार्लर कांड, कैसे ससुराल वालों के प्रति जेठानी की रंजिश का शिकार बनी एक मासूम लड़की 

यह है पूरा मामला

खबरों के मुताबिक, शिकायत में विदेशी महिला ने बताया कि उसने जयपुर के माणक चौक थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार स्थित एक दुकान से खरीदारी की थी। महिला ने बताया कि गहने खरीदने के बाद वह अमेरिका लौट गई। वहां अप्रैल में एक प्रदर्शनी लगी थी, तो उसने वहां खरीदे गए गहने दिखाए। वहां से पता चला कि ये नकली हैं।

पीड़ित महिला चेरिश इसके बाद तुरंत जयपुर लौट आई। उसने दुकान मालिक राजेंद्र सोनी और उसके बेटे गौरव से इसकी शिकायत की तो उन्होंने गहने नकली होने से इनकार कर दिया। उन्होंने महिला की एक नहीं सुनी। परेशान विदेशी महिला चेरिश ने इसके बाद 18 मई को माणक चौक थाने में दुकान मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दुकान मालिकों ने भी चेरिश के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

अमेरिकी दूतावास से लगाई मदद की गुहार

इसके बाद चेरिश ने अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद पुलिस भी हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच में पूरा मामला सामने आया और दुकानदारों की जालसाजी सामने आई। जालसाजी का खुलासा होते ही आभूषण दुकान मालिक पिता-पुत्र दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इस बीच नंदकिशोर ने आभूषणों की प्रामाणिकता का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर लिया था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार, आरोपियों ने एक विदेशी महिला को 6 करोड़ रुपये में सोने की पॉलिश वाली चांदी की ज्वेलरी बेची थी। आरोपियों ने एक फर्जी प्रमाण पत्र भी तैयार किया और महिला को विश्वास दिलाया कि बेची गई ज्वेलरी असली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें: 3 महीने से लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव गाजियाबाद नहर में मिला, हत्या का सनसनीखेज खुलासा 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds