निधन से पहले Irrfan Khan को पत्नी सुतापा ने सुनाए थे ये गाने, बोलीं- वो बेहोश थे, लेकिन…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 07 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर इरफान खान अब भले ही हमारे बीच ना रहे हो, लेकिन अभी भी उनके फैंस अक्सर ही उन्हें याद करते नजर आ जाते हैं। कैंसर की वजह से इरफान का 2020 में अचानक निधन हो गया। इरफान खान के निधन के बाद उनकी पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर उनकी यादें शेयर करती नजर आती रहती हैं। 

आज दिवगंत एक्टर इरफान खान की 55वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में पत्नी सुतापा ने एक बार फिर इरफान खान से जुड़ी कुछ यादों को लोगों के साथ शेयर किया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के साथ बातचीत में सुतापा ने ये भी बताया कि इरफान के निधन से एक रात पहले उन्होंने इरफान को गाना गाकर सुनाए था। सुतापा ने बताया कि जब वो इरफान को गाना सुना रही थी तो इरफान बेहोश पड़े थे और उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे।

सुतापा ने बताया-  ‘मैंने उन्हें उमराव जान का गाना अमरैया झूले मोरा सइयां लूं मैं बलइयां, लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो ना हो, झूला किने डाला रे, आज जाने की जिद ना करो गाकर सुनाए। वो बेसुध थे लेकिन उनके आंसू बह रहे थे।’

सुतापा ने ये भी बताया कि उन्होंने इरफान खान की याद में रात की रानी का पौधा लगाया है, क्योंकि इरफान को पौधों और उनकी मेहकती खुशबू से बेहद प्यार था। इसलिए सुतापा ने इरफान की याद में ये खुशबूदार पौधा लगाया है।

इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को दुनिया छोड़कर चले गए थे। लंबी बीमारी के बाद इरफान का निधन हुआ था। वो कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान के यूं अचानक आई निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds